
Sonam Wangchuk Latest News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से जारी हड़ताल की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ती जा रही है। लेकिन उनका हौसला पहले दिन की तरह बना हुआ है। इसी बीच शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से जबरन उठाकर लेकर गई और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे हंगामा मचा हुआ है। वांगचुक की पत्नी गींताजलि ने पुलिस और सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए बड़ा अल्टीमेटम दिया है।
दरअसल, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने साफ तौर पर सफदरजंग के डॉक्टरों से दो टूक कहा कि मेरी अनुमति के बिना मेरे पति को कुछ भी नहीं खिलाया और पिलाया जाए। जब तक मेरी सहमति ले जाती तब तक वांगचुक को कोई भी दवा मुंह से या नस के जरिए नहीं दी जानी चाहिए। यह बात उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कही है। इसी दौरान जंतर मंतर पर वांगुचक को सपोर्ट करने वाले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पुलिस के खिलाफ हिटलर शाही के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
बता दें कि दिल्ली पुलिस और डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा ने कहा कि वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य पर मेडिकल सलाह के अनुसार अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उनकी लगातार हालत गिर रही थी, अब वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने इस प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी हलचल हुई, लेकिन अधिकतम संयम बरता गया और इस कार्रवाई को सुरक्षित रूप से पूरा किया।"
क्लाइमेट एक्टिविस्ट 59 साल के सोनम वांगचुक 21 दिन से अनशन पर हैं। वह अपनी जान दांव पर लगाकर देश के करोड़ों नौजवानों की आवाज उठा रहे हैं। वांगचुक NEET पेपर लीक विवाद सहित देश भर में परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।
बता दें कि सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि भी उन्हीं की तरह एक जानी मानी क्लाइमेट एक्टिविस्ट और सामाजिक हैं। उनका पूरा नाम डॉ. गीतांजलि जे. आंग्मो है। इससे पहले वह एक सोशल एंटरप्रेन्योर, शिक्षाविद और कराटे वर्ल्ड चैंपियन (2009) रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख की सह-संस्थापक और सीईओ भी हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।