Sonipat Wedding Row: हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हे ने कथित तौर पर 13 लाख की ब्रेज़ा कार नहीं मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिवार ने पहले ही 9.5 लाख की ऑरा बुक की थी। दुल्हन मंडप में इंतजार करती रह गई। परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है।
Sonipat Wedding: हरियाणा के सोनीपत में एक शादी उस वक्त टूट गई, जब दूल्हे ने अपनी पसंद की कार नहीं मिलने पर सात फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हा करीब 13 लाख रुपये की मारुति ब्रेज़ा चाहता था, जबकि दुल्हन के परिवार ने पहले ही 9.5 लाख रुपये की हुंडई ऑरा बुक कर रखी थी। बात नहीं बनी तो दूल्हा अपनी मां के साथ लौट गया। इधर, दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप पर उसका इंतजार करती रह गई।
Sonipat Dowry Case: शादी से पहले बढ़ती गई कार और गहनों की मांग
घटना 20 नवंबर को सोनीपत की मामचंद वाटिका में हुई। दुल्हन के पिता सुभाष कुमार के मुताबिक, करीब छह महीने पहले बेटी हीना की शादी कुलदीप से तय हुई थी।
पिता का आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद दूल्हे पक्ष ने कार के साथ गहनों की मांग भी रखी। परिवार दो तोले की सोने की चेन, दूल्हे की मां के लिए चार तोले की बालियां और अन्य सामान देने को तैयार हो गया था।
शादी से एक दिन पहले ब्रेज़ा की मांग सामने आई। परिवार ने ऑरा की बुकिंग रद्द कर दूसरी कार तलाशने की कोशिश की, लेकिन समय पर इंतजाम नहीं हो सका।
Haryana Wedding: 1200 मेहमानों के सामने टूटी शादी
पिता के अनुसार, शादी में करीब 1,200 मेहमानों के खाने का इंतजाम था और तैयारियों पर 25 से 30 लाख रुपये खर्च हुए थे।
आरोप है कि दूल्हा बारात के बजाय अपनी मां के साथ पहुंचा। ब्रेज़ा नहीं मिलने पर विवाद हुआ और वह शादी से इनकार कर लौट गया।
इसके बाद दोनों पक्षों ने डायल 112 पर सूचना दी। दुल्हन के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।