
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में मंगलवार को उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर हाथ में लेकर विरोध जताते नजर आए। सदन में इस घटनाक्रम के बाद हंगामा बढ़ा और कुछ ही देर में विधानसभा ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे सत्र के लिए निलंबन का फैसला सुना दिया। अब सचिन यादव मॉनसून सत्र के बाकी बचे दो दिनों की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और विधानसभा परिसर में भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
मॉनसून सत्र के दौरान सपा विधायक सचिन यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर सदन में पहुंचे। विपक्ष के विरोध के बीच सदन का माहौल लगातार गर्माता गया। इसके बाद विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया और सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
इस कार्रवाई के चलते अब वह न तो सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे और न ही विधानसभा की किसी समिति की बैठक में भाग ले पाएंगे। विधानसभा के शेष दो दिनों तक उनके सदन में प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
सपा विधायक आज राम मंदिर दान चोरी मामले पर सदन में हंगामा कर रहे थे। सीएम योगी जब बोल रहे थे, तभी हंगामों के बीच से विधायक सचिन यादव ने योगी की एडिटेड फोटो हवा में लहरा दी।
इसे देखकर सतीश महाना भड़क गए। उन्होंने पहले चेतावनी दी, सचिन नहीं माने तो उन्हें सदन से बाहर करने की बात… https://t.co/y9k0xwqrz3 pic.twitter.com/4ZtAok0bFs— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) August 4, 2026
यह भी पढ़ें: हर हफ्ते Space से गिर रहा 1 टन मलबा! क्या धरती पर मंडरा रहा है नया खतरा?
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि 4 अगस्त 2026 को सदन द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299 के उपनियम (1) के तहत सचिन यादव को दोपहर 1:25 बजे से पूरे सत्र के लिए सदन की सेवा से निलंबित किया गया है।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान वह विधानसभा परिसर, जैसा कि नियमावली में परिभाषित है, में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें सदन और उसकी समितियों की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति भी नहीं होगी।
लखनऊ-समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठे। pic.twitter.com/6eQ4u5oBcX
— Ashutosh shukla (@Ashu9621101476) August 4, 2026
सचिन यादव के निलंबन के बाद समाजवादी पार्टी को विधानसभा में बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। मॉनसून सत्र के अंतिम दिनों में विपक्ष की रणनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि, विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश में कार्रवाई का आधार सदन द्वारा पारित प्रस्ताव और नियम 299 को बताया गया है।
यह भी पढ़ें: झांसी में सांप का बदला? नाग मारने के 72 घंटे बाद जो हुआ, उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।