AC बंद-बिजली महंगी और...जंग के बीच श्रीलंका वासियों पर एक साथ आई दर्जनों मुसीबत!

Published : Apr 01, 2026, 06:56 PM IST
AC बंद-बिजली महंगी और...जंग के बीच श्रीलंका वासियों पर एक साथ आई दर्जनों मुसीबत!

सार

मध्य पूर्व तनाव के कारण श्रीलंका में ऊर्जा संकट गहरा गया है। 1 अप्रैल से बिजली की दरें 8.5% बढ़ेंगी। ऊर्जा बचाने के लिए AC, स्ट्रीट लाइट और होर्डिंग्स बंद करने जैसे कड़े कदम उठाए गए हैं। पर्यटन में भी 18% की गिरावट आई है।

कोलंबो: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब श्रीलंका के एनर्जी सेक्टर पर दिखने लगा है। संकट के बीच श्रीलंका ने बिजली की दरें बढ़ाने का फैसला किया है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। श्रीलंका के पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन (PUCSL) के चेयरमैन केपीएल चंद्रलाल ने सोमवार को बताया कि सरकारी बिजली कंपनी सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CEB) ने खपत के आधार पर 13.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी की मांग की थी। हालांकि, चंद्रलाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सिर्फ 8.5% की बढ़ोतरी की जाएगी।

ऊर्जा संकट को देखते हुए अधिकारियों ने कई और निर्देश भी जारी किए हैं। सरकारी दफ्तरों में दोपहर 3 बजे तक सभी एयर कंडीशनर (AC) बंद करने को कहा गया है। रात 8 बजे तक सभी विज्ञापन वाले होर्डिंग्स बंद करने होंगे। सभी स्थानीय परिषदों को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक स्ट्रीट लाइट बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, 100 से ज्यादा लोगों वाले किसी भी कार्यक्रम में नेशनल ग्रिड से बिजली इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा चुकी है और काम के दिन भी घटाए गए थे।

देश में QR कोड पर आधारित फ्यूल राशनिंग सिस्टम भी लागू किया गया है। सरकार ने कहा है कि मिडिल ईस्ट की जंग के कारण सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए, कच्चे तेल के लिए रूस के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। टूरिज्म अथॉरिटी ने सोमवार को बताया कि मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद 25 मार्च तक टूरिस्टों की संख्या में 18% से ज्यादा की गिरावट आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Andhra Pradesh Shocker: सौतेले बाप से बचकर भागी 17 वर्षीय लड़की, सहारा देने वाले ने दोस्तों से करवाया गैंगरेप
Big News: ईरान पर तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप कल करेंगे देश को संबोधित, क्या जंग का होगा ऐलान?