
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक ऐसे खतरनाक पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके निशाने पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी समेत कई वीआईपी थे। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के संदिग्ध ऑपरेटिव मोहम्मद हमिम मंडल की गिरफ्तारी के बाद हुए इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन में गड़बड़ी फैलाने की कोशिशों से भी जुड़े हुए हैं।
🚨 West Bengal STF cracks alleged Jaish-e-Mohammed-linked honey-trap network
Arpita Sarkar arrested from Sahibganj, Jharkhand, in connection with the Hamim (Hamid) Mondal case.
Key findings so far:
🔹 Arpita was allegedly Hamim Mondal's close associate and used social media,… pic.twitter.com/GQAag74BTY— ARIKA🇮🇳🚩 (@nidhisj2001) August 1, 2026
इस पूरे मामले ने तब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया जब STF ने झारखंड के साहिबगंज जिले से अर्पिता सरकार नाम की एक महिला को दबोचा। अधिकारियों के मुताबिक, अर्पिता इस पूरे मॉड्यूल में एक बेहद शातिर 'हनी-ट्रैप' हथियार के रूप में काम कर रही थी।
ये भी पढ़ें… तेहरान की गुज़ारिश या कोई बड़ा खेल? ट्रंप ने आखिरी मिनट में टाला ईरान पर हमला, पर रख दी बड़ी शर्त!
जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी मोहम्मद हमिम मंडल करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के जाल में फंसा था। पूछताछ में उसने कुबूल किया है कि उसके कुछ ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और कुख्यात शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े होने का दावा किया था।
🚨 HUGE!
West Bengal Police says Bengal CM Suvendu Adhikari was on the HIT LIST of Pakistan-based terror groups.
– STF arrested Hamim Mondal from Burdwan over links to Pakistan-based terror outfits.
– STF: “Same network tried to create disturbances during the Jantar Mantar… pic.twitter.com/Jh94Nbc84p— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaaala) August 2, 2026
एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि यह मॉड्यूल सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार देश की राजधानी दिल्ली से भी जुड़े थे। इसी नेटवर्क ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान माहौल बिगाड़ने की साजिश रची थी।
खुद सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले को देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील बताया है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि राज्य मंत्री उमेश राय समेत कई अन्य नेता भी इस खूफिया निगरानी के दायरे में थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की 14 दिनों की कस्टडी ली है और मंडल के आईफोन समेत अन्य डिजिटल डिवाइस की फोरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि इस पूरे इंटरनेशनल टेरर सिंडिकेट की आखिरी कड़ी तक पहुंचा जा सके।
ये भी पढ़ें… NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।