थलापति का 'पावर' प्ले: 'मदर्स डे' पर CM विजय का पहला आदेश-200 यूनिट फ्री बिजली संग ये तोहफा

Published : May 10, 2026, 02:23 PM IST

चेन्नई में शपथ लेते ही CM विजय ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा टास्क फोर्स और नशा-विरोधी अभियान का ऐलान किया। सत्ता बदलते ही तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सस्पेंस और नया राजनीतिक मोड़ सामने आया, गठबंधन सरकार पर भी सवाल उठे। 

PREV
16

Tamil Nadu CM Vijay First Order: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सत्ता संभालते ही यह साफ कर दिया है कि वे केवल 'रील' लाइफ के नहीं, बल्कि 'रियल' लाइफ के भी सुपरहीरो हैं। रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह में शपथ लेने के तुरंत बाद, विजय सीधे सचिवालय पहुंचे और तीन ऐसी फाइलों पर हस्ताक्षर किए, जिन्होंने राज्य की जनता के बीच उत्साह की लहर दौड़ दी है।

26

पहला हस्ताक्षर: 'मुफ़्त बिजली' से रोशन होंगे घर

विजय सरकार का पहला और सबसे बड़ा आदेश घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ़्त बिजली की मंजूरी है। चुनावी घोषणापत्र के इस सबसे लोकप्रिय वादे को अमलीजामा पहनाकर विजय ने सीधे तौर पर राज्य के मध्यम और गरीब वर्ग को बड़ी राहत दी है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि 'खाली खजाने' की चुनौतियों के बावजूद इस साहसिक कदम को उठाकर विजय ने अपनी 'प्रो-पीपल' (जन-हितैषी) छवि को और मजबूत कर लिया है।

36

मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'विशेष टास्क फोर्स'

शपथ ग्रहण के बाद विजय का दूसरा बड़ा फैसला राज्य की आधी आबादी के नाम रहा। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित विशेष टास्क फोर्स (Special Task Force) के गठन को हरी झंडी दे दी है। यह बल न केवल महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम करेगा, बल्कि त्वरित न्याय के लिए विशेष अदालतों के साथ मिलकर काम करेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी सरकार में 'सच्चा सामाजिक न्याय' महिलाओं की सुरक्षा से शुरू होगा।

46

नशा मुक्त तमिलनाडु: ड्रग्स के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस'

तीसरे महत्वपूर्ण आदेश में, विजय ने पूरे राज्य में नशा-तस्करी-विरोधी इकाइयों (Anti-Drug Trafficking Units) की स्थापना को मंजूरी दी। राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को खत्म करना विजय के विजन का अहम हिस्सा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा।

56

ऐतिहासिक बदलाव: "सत्ता का केंद्र अब सिर्फ एक"

राहुल गांधी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में दिए गए अपने पहले संबोधन में विजय ने पिछली द्रविड़ सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब "सच्ची धर्मनिरपेक्षता" का दौर शुरू हो गया है। सबसे चौंकाने वाली बात तब रही जब उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि "सत्ता का एकमात्र केंद्र वही होंगे", जिसका अर्थ विशेषज्ञों ने एक मजबूत और केंद्रीकृत नेतृत्व के रूप में निकाला है।

66

13 मई की अग्निपरीक्षा और मदर्स डे का तोहफा

शपथ ग्रहण के दौरान विजय की मां, शोभा चंद्रशेखर ने भावुक होकर इसे 'मदर्स डे' का सबसे बड़ा तोहफा बताया। हालांकि, जश्न के बीच विजय के सामने असली चुनौती 13 मई का फ्लोर टेस्ट है, जहाँ उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। कांग्रेस, VCK और वामपंथी दलों के सहयोग से बनी यह गठबंधन सरकार कितनी स्थिर रहेगी, यह आने वाला वक्त बताएगा। एक सुपरस्टार से मुख्यमंत्री तक के सफर में विजय ने पहले ही दिन अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories