MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • थलापति का राजतिलक: विजय के शपथ ग्रहण की 10 सबसे भावुक तस्वीरें, तृषा की 'घिल्ली' वाली एंट्री, वीडियो वायरल

थलापति का राजतिलक: विजय के शपथ ग्रहण की 10 सबसे भावुक तस्वीरें, तृषा की 'घिल्ली' वाली एंट्री, वीडियो वायरल

तमिलनाडु राजनीति में 70 साल बाद सबसे बड़ा उलटफेर! थलापति विजय ने CM पद की शपथ ली, लेकिन असली चर्चा तृषा की एंट्री, TVK की 108 सीटें, राहुल गांधी समेत VIPs की मौजूदगी और 13 मई के फ्लोर टेस्ट को लेकर रही। क्या विजय नई राजनीतिक कहानी लिखने जा रहे हैं?

6 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 10 2026, 11:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : ANI

चेन्नई: रविवार, 10 मई 2026 की सुबह तमिलनाडु के लिए केवल एक नई सुबह नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत लेकर आई। चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम आज उस ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के प्रमुख विजय ने जैसे ही तमिल भाषा में शपथ लेना शुरू किया, पूरा स्टेडियम 'थलापति-थलापति' के नारों से गूंज उठा। इस दौरान थलपति विजय और तृषा कृष्णन की वो 10 तस्वीरें जो पूरे शपथ ग्रहण समारोह में सबका ध्यान खींच लीं।

#WATCH | Chennai | Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay and Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai.

Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/9J8R7Zrq3H

— ANI (@ANI) May 10, 2026

#WATCH | Chennai: After taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay felicitated Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai. pic.twitter.com/ag7KbStGNA

— ANI (@ANI) May 10, 2026

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : ANI

समारोह में पहुंचीं तृषा, कैमरों की नजरें उन्हीं पर टिकीं

लेकिन इस राजनीतिक समारोह का सबसे चर्चित चेहरा सिर्फ विजय नहीं थे। अभिनेत्री तृषा कृष्णन की एंट्री ने पूरे कार्यक्रम का माहौल बदल दिया। हरे रंग की पारंपरिक साड़ी, सुनहरे ब्लाउज़ और चमेली के फूलों से सजे लुक में पहुंचीं तृषा ने जैसे ही भीड़ की ओर हाथ हिलाया, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे।

#WATCH | Chennai: TVK Chief C Joseph Vijay introduces the Ministers-designate to Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar.

Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu shortly. pic.twitter.com/03AxcCSYdm

— ANI (@ANI) May 10, 2026

Related Articles

Related image1
AIADMK के पूर्व दिग्गज से IRS अफसर तक: विजय की कैबिनेट के वो 9 चेहरे, जिन्होंने सबको चौंकाया
Related image2
आखिरकार 'V for Vijay': 5 दिनों का हाई-वोल्टेज ड्रामा खत्म, आज CM पद की शपथ लेंगे विजय, कैबिनेट में कौन-कौन?
310
Image Credit : ANI

किसके साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तृषा?

तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ समारोह में पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर AGS एंटरटेनमेंट की CEO अर्चना कल्पथी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में तृषा ने कहा, “तमिलनाडु के लिए यह बहुत बड़ा दिन है, मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थी।”

#TrishaKrishnan arrives at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai as TVK Chief C Joseph Vijay gears up to take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.✨ pic.twitter.com/WBasUyOBcO

— Filmfare (@filmfare) May 10, 2026

410
Image Credit : ANI

राहुल गांधी के साथ विजय थलपति ने किया जनता का अभिवादन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और थलपति विजय ने एक साथ हाथ जोड़कर समारोह स्थल पर मौजूद जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी।

#WATCH | Chennai | TVK leaders Aadhav Arjuna, Dr KG Arunraj, and KA Sengottaiyan share a hug with TVK Chief C. Joseph Vijay after they took oath as Ministers for the state of Tamil Nadu. 

Vijay took the oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/zRMfCSrO3r

— ANI (@ANI) May 10, 2026

510
Image Credit : ANI

विजय-तृषा की दोस्ती फिर बनी चर्चा का विषय

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी के बाद एक बार फिर विजय और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। तमिल सिनेमा की यह जोड़ी लंबे समय से फैंस की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी मानी जाती रही है।

They mocked him.
They underestimated him.
They called it impossible.

Today Vijay is taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.

An entire generation waited to witness this moment🔥🔥#CMJosephVijaypic.twitter.com/hStoXgRByF

— Amock (@Politicx2029) May 10, 2026

610
Image Credit : ANI

स्कूल के जमाने से है तृषा और विजय की दोस्ती 

‘लियो’ की रिलीज़ के दौरान तृषा ने विजय के साथ काम करने को “स्कूल के पुराने दोस्त से दोबारा मिलने जैसा” बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच आज भी वही अपनापन और दोस्ती कायम है। यही वजह है कि समारोह में उनकी मौजूदगी ने राजनीतिक मंच को भी फिल्मी चमक दे दी।

Trisha Krishnan seen at Jawaharlal Nehru Stadium, Chennai as Joseph Vijay is set to take oath as Chief Minister of Tamil Nadu shortly. pic.twitter.com/0VlCVqvSmZ

— Sthir Vichaar (@SthirVichaar) May 10, 2026

710
Image Credit : ANI

विजय के साथ इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह ने सफेद शर्ट और काले रंग की कोट पहने हुए थे। उनके चेहरे पर सदैव मुस्कान बिखरी हुई थी। समारोह में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के रूप में विजय के साथ उनके नौ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।

9 मंत्रियों की सूची:

  • 1. एन. आनंद
  • 2. आधव अर्जुन
  • 3. डॉ. के.जी. अरुणराज
  • 4. के.ए. सेंगोत्तैयन
  • 5. पी. वेंकटरमणन
  • 6. आर. निर्मलकुमार
  • 7. राजमोहन
  • 8. डॉ. टी.के. प्रभु
  • 9. सेल्वी एस. कीर्तना

TVK leaders N. Anand, Aadhav Arjuna, Dr KG Arunraj, and KA Sengottaiyan take oath as Ministers for the state of Tamil Nadu.

TVK Chief C. Joseph Vijay took the oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/UMJGLQRYA2

— ANI (@ANI) May 10, 2026

810
Image Credit : ANI

'घिल्ली' से 'TVK' तक: तृषा और विजय का वो खास कनेक्शन

जैसे ही तृषा स्टेडियम में दाखिल हुईं, भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिलचस्प बात यह है कि तृषा ने हाल ही में 'घिल्ली' फिल्म से प्रेरित एक 'सीटी' (Whistle) वाला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया था। संयोग देखिए कि चुनाव आयोग ने विजय की पार्टी TVK को भी 'सीटी' का ही चुनाव चिह्न आवंटित किया है। ऑन-स्क्रीन सबसे पसंदीदा जोड़ी होने के नाते, तृषा की मौजूदगी ने समर्थकों के उत्साह को दोगुना कर दिया।

Lady Luck at ceremony ✨

Actor Trisha Krishnan at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will shortly take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.#CMVijay#ThalapathyForever#Trisha#ThalapathyForeverpic.twitter.com/zlxn1rywN3

— Nayika .. (@nayika_nayika) May 10, 2026

910
Image Credit : ANI

गठबंधन की ताकत से सत्ता तक पहुंचे विजय

TVK को विधानसभा चुनाव में 108 सीटें मिलीं, लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत जरूरी था। इसके बाद VCK, IUML, कांग्रेस, CPI और CPI(M) ने विजय को समर्थन दिया। समर्थन मिलने के बाद उनकी संख्या 120 तक पहुंच गई, जिसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

CM of Tamil Nadu | Joseph Vijay Oath Ceremony | Chennai Jawaharlal Nehru Indoor Stadium | #CMJosephVijay#TVKVijay‌#Tvk@TVKVijayHQ@actorvijaypic.twitter.com/UmKGwxAOAa

— ⭐தளபதி TVK (@SIDDIQ_VIJAY) May 10, 2026

1010
Image Credit : ANI

तमिलनाडु की राजनिति किे सबसे बड़ा चेहरा बने विजय

हालांकि राजनीतिक गलियारों में अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय 13 मई को विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर पाएंगे, या तमिलनाडु की राजनीति में अभी और बड़ा ट्विस्ट बाकी है? फिलहाल इतना तय है कि सुपरस्टार विजय अब सिर्फ बड़े पर्दे के ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति के भी सबसे बड़े चेहरे बन चुके हैं।

मुख्य बिंदु:

  • विजय की पार्टी: TVK (108 सीटें)
  • समर्थन: 120 सीटें (गठबंधन के साथ)
  • अगला पड़ाव: 13 मई को बहुमत परीक्षण।
  • प्रमुख अतिथि: राहुल गांधी, तृषा कृष्णन, अर्चना कल्पथी।

#WATCH | Tamil Nadu | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/xgXEyzAnNs

— ANI (@ANI) May 10, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
विजय
चुनाव
न्यूज राउंड अप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
मुस्लिम बुजुर्ग ने बताया Suvendu Adhikari से क्या है उनकी डिमांड, लगातार जारी है जश्न
Recommended image2
Now Playing
IPL 2026 में इतने शतक क्यों बन रहे हैं? | Sanju Samson | Abhishek Sharma | Vaibhav Sooryavanshi |
Recommended image3
सावधान! PF खाते से पैसा निकालना हुआ आसान, लेकिन क्या आप जानते हैं 50% निकासी की ये नई शर्त?
Recommended image4
AIADMK के पूर्व दिग्गज से IRS अफसर तक: विजय की कैबिनेट के वो 9 चेहरे, जिन्होंने सबको चौंकाया
Recommended image5
90 मीटर की ऊंचाई पर महा-रहस्य: 11 तीर्थों के जल के साथ PM मोदी करेंगे सोमनाथ में कुछ ऐसा, जो पहले कभी नहीं हुआ!
Related Stories
Recommended image1
AIADMK के पूर्व दिग्गज से IRS अफसर तक: विजय की कैबिनेट के वो 9 चेहरे, जिन्होंने सबको चौंकाया
Recommended image2
आखिरकार 'V for Vijay': 5 दिनों का हाई-वोल्टेज ड्रामा खत्म, आज CM पद की शपथ लेंगे विजय, कैबिनेट में कौन-कौन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved