Vijay London Visit: क्यों कुछ दिन लंदन में रहने जा रहे CM विजय, बेहद स्पेशल है ये पहला टूर

Published : Sep 09, 2026, 11:35 AM IST
Tamil Nadu Chief Minister Joseph Vijay

सार

C Joseph Vijay First Foreign Trip : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय कल अपनी पहली विदेश यात्रा पर लंदन जा रहे हैं। बता दें कि बनने के बाद ये उनका पहला विदेश दौरा है, इसलिए यह टूर बेहद खास होने वाला है।

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय कल अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वो दुबई के रास्ते लंदन जा रहे हैं। इस दौरे का मुख्य मकसद तमिलनाडु को निवेश के लिए एक बेहतरीन जगह के तौर पर पेश करना है। सीएम विजय कुछ दिनों तक लंदन में रहेंगे और यूरोपीय देशों के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में वो उद्योगपतियों से तमिलनाडु में आकर नए बिजनेस शुरू करने और बड़ा निवेश करने की अपील करेंगे। जानकारी के मुताबिक, विजय कल रात एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट से दुबई होते हुए लंदन के लिए रवाना होंगे।

CM के बाद विजय का यह पहला विदेश दौरा

मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला विदेश दौरा है, इसलिए चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। आज चेन्नई के पुराने एयरपोर्ट पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक हाई-लेवल एडवांस सिक्योरिटी लायजन (ASL) मीटिंग भी रखी गई है। खबर है कि मुख्यमंत्री के दौरे की जमीन तैयार करने के लिए राज्य के उद्योग और वित्त विभाग के कुछ सीनियर अधिकारी पहले ही लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। ये अधिकारी वहां द्विपक्षीय बैठकों की तैयारी करेंगे।

यह भी पढ़ें-'तमिलनाडु में कोई विलेन नहीं बचेगा..देखिए CM विजय का हीरो वाला अंदाज...खतरनाक दी वार्निंग

लंदन जाने से पहले CM विजय की स्पेशल मीटिंग

  • लंदन रवाना होने से पहले, सीएम विजय आज चेन्नई के पनियूर में अपनी पार्टी TVK के मुख्यालय में गठबंधन समन्वय को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ये गठबंधन की दूसरी बैठक होगी। इस मीटिंग का फोकस सत्ताधारी गठबंधन के ढांचे और कामकाज को औपचारिक रूप देना है।
  • इस बड़ी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें चुनाव के बाद बने गठबंधन को औपचारिक रूप देना, एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ड्राफ्ट तैयार करना, एक संचालन समिति (steering committee) बनाना और गठबंधन के लिए एक आधिकारिक नाम तय करना शामिल है।

यह भी पढ़ें-'डबल मीनिंग बातें बर्दाश्त नहीं होंगी': एक्ट्रेस तृषा के सपोर्ट में उतरे CM विजय, उदयनिधि स्टालिन को दी बड़ी चेतावनी

बेहद खास है यह विदेश दौरा

सीएम विजय का ये विदेश दौरा हाल ही में हुए 'वेट्री तमिलनाडु इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026' के ठीक बाद हो रहा है। इस कॉन्क्लेव में राज्य सरकार ने 104 समझौता ज्ञापनों (MoUs) के जरिए 1,02,514 करोड़ रुपये के निवेश हासिल करने की घोषणा की थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Online Shopping Fraud: ग्रेटर नोएडा में मंगवाया एंड्रॉयड डिवाइस, डिब्बे में निकला गोबर का उपला
राकेश मेहता की पूरी कहानी: सबसे पावरफुल कुर्सी..पत्नी भी IAS, बेटी लंदन में, लेकिन रहे किराए के घर में