Tamil Nadu CM Vijay : सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय एक दम फिल्मी हीरो वाले अंदाज में दिखे। उन्होने सख्त चेतावनी देते हुए कहा- अपराध करने वाले चाहे कोई मंत्री या विधायक हो…कोई नहीं बचेगा। साथ ही एक संकल्प भी लिया।
चेन्नई (तमिलनाडु): सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जमकर हंगामा हुआ। DMK के सदस्यों ने नारेबाज़ी करते हुए स्पीकर से राज्य में लगातार हो रही हत्याओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग की।सदन को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा कि पुलिस को "अच्छे लोगों का दोस्त और बुरे लोगों का दुश्मन" होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि कानून सभी के लिए बराबर है।
सीएम विजय की चेतावनी
- सीएम विजय ने कहा कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे उसका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध क्यों न हो।
- सीएम विजय ने कहा, "मैं इस सदन में एक ज़रूरी बात रखना चाहता हूं - जहां तक पुलिस विभाग का सवाल है, उसे अच्छे लोगों का दोस्त और बुरे लोगों का दुश्मन होना चाहिए।
- कानून सबके लिए बराबर है। जो कोई भी अपराध करेगा, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, उस पर कार्रवाई होगी। यही हमारी नीति है।"
- विजय ने आगे कहा कि पुलिस को एक पावर सेंटर नहीं बनना चाहिए, बल्कि लोगों की रक्षा करनी चाहिए।
- पिछले तीन महीनों में हुए अपराधों पर उन्होंने कहा कि ये घटनाएं अचानक नहीं हुईं, बल्कि पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना से की गईं।
- उन्होंने कहा, “पुलिस को पावर सेंटर नहीं होना चाहिए; उन्हें लोगों का रक्षक होना चाहिए। पिछले तीन महीनों में रिपोर्ट किए गए अपराध एक साथ नहीं हुए। ये सभी पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना से प्रेरित थे।”
- मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह राज्य में ड्रग्स के कल्चर को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं। साथ ही बताया कि कोयंबटूर के एक कॉलेज में एक छात्र की हत्या के मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं पुलिस विभाग में एक नया आयाम लाना चाहता हूं। कोयंबटूर कॉलेज में एक छात्र की हत्या के सिलसिले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हर अपराध के पीछे कई कारण होते हैं।
- विपक्षी दल ऐसी स्थितियों का इस्तेमाल सत्ताधारी सरकार को दोषी ठहराने के लिए करते हैं।
- हमारे युवाओं के भाई के रूप में, मैं तमिलनाडु में ड्रग्स के कल्चर को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की "भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस" की नीति है। - उन्होंने राज्य में नशे के खतरे को रोकने और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के उपायों के बारे में भी बताया।है।


