सोनिया गांधी की नई किताब से 1984 दंगों पर बहस छिड़ गई है। बीजेपी के हमलों के बीच पूर्व RAW प्रमुख ए.एस. दुलत ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि सोनिया कभी झूठ नहीं बोलतीं। किताब के प्रसंगों पर सियासी बयानबाजी जारी है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब Belonging: A Journey of Love रिलीज होते ही 1984 के सिख विरोधी दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। बीजेपी के कई नेता किताब में लिखी बातों पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच पूर्व RAW प्रमुख ए.एस. दुलत ने सोनिया गांधी की किताब पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कभी झूठ नहीं बोलतीं और उन्होंने किताब में जो भी लिखा होगा, अच्छा ही लिखा होगा। दुलत की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी की भावनात्मक प्रतिक्रिया और 1984 की घटनाओं से जुड़े प्रसंग चर्चा में हैं। इन घटनाओं को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आखिर सोनिया गांधी की किताब पर पूर्व RAW चीफ ने और क्या कहा? देखिए यह रिपोर्ट।

YouTube video player