सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' विवादों में घिर गई है। BJP नेता एच.एस. फूलका ने 1984 दंगों पर तत्कालीन सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सही कदम उठाने से 2 हजार सिखों की जान बच सकती थी। उन्होंने दावों पर भी आपत्ति जताई।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love रिलीज होते ही राजनीतिक विवादों में घिर गई है। किताब में लिखी बातों और खासकर 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े प्रसंगों पर बीजेपी की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और 1984 दंगा पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ चुके एच.एस. फूलका ने सोनिया गांधी की किताब पर प्रतिक्रिया दी है। फूलका ने दंगों के दौरान हुई हिंसा और तत्कालीन सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते जरूरी कदम उठाए गए होते, तो करीब 2 हजार सिखों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने किताब में किए गए दावों पर भी सवाल उठाए हैं। आखिर सोनिया गांधी की किताब में ऐसा क्या लिखा है, जिस पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं? देखिए एच.एस. फूलका का पूरा बयान।













