स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों से की। रायबरेली में उन्होंने इमरान मसूद, धीरेंद्र शास्त्री और अखिलेश यादव से जुड़े मुद्दों पर बयान दिए। उनके इस रुख से यूपी की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

उत्तर प्रदेश की सियासत में स्वामी प्रसाद मौर्य के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। रायबरेली पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों के शासन से करते हुए कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दिवाली और पटाखों को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री के बयानों और धार्मिक मुद्दों पर जारी सियासत को लेकर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बात रखी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंदिर राजनीति पर पूछे गए सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया। मोदी सरकार, विपक्ष और धार्मिक मुद्दों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के इन बयानों से यूपी की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज हो सकती है। देखिए, रायबरेली में उन्होंने क्या-क्या कहा।

YouTube video player