
मुंबई। TCS की नासिक यूनिट में काम करने वाली एक महिला ने अपने सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि नौकरी शुरू करने के बाद उसे ऑफिस में 'प्लेयर', 'जीरो फिगर' जैसे अपमानजनक कमेंट्स, अश्लील इशारे और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा।
महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसने जून 2025 में TCS नासिक में नौकरी शुरू की। ट्रेनिंग के दौरान, उसके लीडर्स शाहरुख कुरैशी और जयेश गुंजाल थे।उसने आरोप लगाया कि एक अन्य टीम लीड, रजा मेमन, जो ट्रेनिंग से जुड़ा नहीं था, बार-बार उसके पास आकर पर्सनल सवाल पूछता था और उसकी शादीशुदा जिंदगी पर कमेंट पास करता था।
महिला के अनुसार, रजा मेमन उससे बार-बार पूछता था कि वह अपने पति से दूर रहकर खुद को कैसे संभालती है। इतना ही नहीं, हनीमून से जुड़े सवाल करता था और पर्सनल लाइफ पर भी कमेंट्स करता था। महिला के मुताबिक, टीम लीडर शाहरुख कुरैशी इन बातों को बढ़ावा देते थे और अक्सर उसकी शादी और निजी जिंदगी के बारे में सवाल करते थे।
महिला ने बताया कि रजा मेमन ने उसे 'प्लेयर' नाम से बुलाना शुरू कर दिया था। ऑफिस में वह हमेशा इसी नाम से उसे पुकारता था। जब भी उसे काम में परेशानी होती, तो शाहरुख उसे जानबूझकर रजा के पास भेजता था, जहां उसे रजा द्वारा अपमानित किया जाता था।
महिला ने बताया कि मार्च में गुड़ी पड़वा के दिन, जब वह साड़ी पहनकर ऑफिस आई थी, तब रजा ने उसका पल्लू खींचा। उसने कहा कि यह घटना ऑफिस की लॉबी में हुई, जिससे वह काफी असहज हो गई। वहीं, रजा मेमन के परिवार ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उसके चाचा अयाज काजी ने कहा कि यह एक साजिश है, जो उनकी पेशेवर सफलता और अच्छे प्रदर्शन के कारण रची गई है।
महिला ने एक अन्य कर्मचारी आसिफ अंसारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि आसिफ बार-बार उसके पास आकर बैठता था, उसे गलत तरीके से छूता था और 'जीरो फिगर' जैसे पर्सनल कमेंट करता था। आसिफ ने कई बार उसे गलत तरीके से छुआ, गले लगाया और उसकी बॉडी को लेकर कमेंट किए, जो उसे बार-बार परेशान करते थे।
महिला ने बताया कि ऑफिस के बाद भी यह उत्पीड़न जारी रहा। आसिफ अंसारी ने उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर मैसेज करना शुरू किया। महिला ने उसे ब्लॉक कर दिया, लेकिन वह लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। महिला का आरोप है कि आसिफ ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कीं। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे काम में नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
यह महिला उन आधे दर्जन से अधिक महिलाओं में शामिल है, जिन्होंने अपने पुरुष सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में 9 FIR दर्ज की हैं और 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर भी शामिल है।
TCS ने स्पष्ट किया है कि वह उत्पीड़न और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी अपनाती है। कंपनी के अनुसार, शुरुआती जांच में उसे अपने POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम) चैनलों पर इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और जांच जारी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।