'तेजप्रताप गर्लफ्रेंड के घर में घुसे', दर्ज हुई FIR, चौंकाने वाली है उस रात की कहानी

Published : Jun 19, 2026, 01:03 PM ISTUpdated : Jun 19, 2026, 01:12 PM IST
tej pratap yadav

सार

Tej Pratap Controversy : तेजप्रताप यादव पर बड़ा आरोप क्या? जिसने पूरे बिहार में मचाई खलबली? तेजप्रताप की मुश्किलें बढ़ीं? धमकी और अपहरण के आरोपों का सच क्या है? तेजप्रताप यादव पर गंभीर आरोप, अब सामने आएगा सच? 

Tej Pratap FIR : तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपनी कथित गर्लफेंड को लेकर चर्चा में हैं। क्योंकि उन पर आरोप हैं कि वह जबरन अपनी प्रेमिका के घर में घुसे। इतना ही नहीं उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने अनुष्का की बेटी उज्जैनी का अपहरण कराने और गंभीर आरोप भुगतने की धमकी दी। बता दें कि यह आरोपी अनुष्का के भाई आकाश ने लगाए हैं।

तेजप्रताप पर चौंकाने वाले आरोप

बता दें कि गर्लफ्रेंड के भाई आकाश ने तेजप्रताप यादव, उनके साथी मोतीलाल यादव और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में FIR दर्ज करा दी है। आकाश ने कहा-बात 6 जून की है, जब वह खाटूश्याम गए थे। इसी दौरान तेजप्रताप अपने साथियों के साथ पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके घर पहुंचे। जब दरवाजे नहीं खोले तो उन्होंने जबरन घुसने की कोशिश करते हुए परिवार के सदस्यों को धमकाया। अब इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला अदालत तक जा पहुंचा है।

जानिए तेजप्रताप क्या बोले...

वहीं इस पूरे मामले को तेजप्रताप ने झूठा बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति को उसके अभद्र, अपमानजनक, धमकीपूर्ण एवं असामाजिक व्यवहार के संबंध में विधिवत कानूनी नोटिस भेजा गया, उसने अपनी गलती स्वीकार करने या खेद व्यक्त करने के बजाय प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर मेरे विरुद्ध एक झूठी एवं मनगढ़ंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने का प्रयास किया है।

सत्य को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं

यह स्पष्ट रूप से मेरी सार्वजनिक छवि, सामाजिक प्रतिष्ठा और वर्षों से अर्जित जनविश्वास को धूमिल करने का एक सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है। मैं इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण, भ्रामक और तथ्यहीन कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। सत्य को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती, परंतु झूठ को बार-बार सहारे ढूँढने पड़ते हैं।

मैं न कभी झुका हूँ, न झुकूँगा

मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि न तो मैं किसी प्रकार के दबाव में आने वाला हूँ, न ही झूठे आरोपों और दुष्प्रचार से विचलित होने वाला हूँ। मेरी प्रतिबद्धता सत्य, न्याय और जनता के विश्वास के प्रति है, और उसकी रक्षा के लिए मैं हर वैधानिक कदम उठाऊँगा। मैं न कभी झुका हूँ, न झुकूँगा।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UN में भारत का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार, पाकिस्तान को क्यों कहा 'फ्रेंकस्टीन स्टेट'?
बॉयफ्रेंड पर चढ़ बैठी 136 किलो की गर्लफ्रेंड, एक जंप में ही निकल गए प्राण