
Tej Pratap Yadav Emotional Statement: तेज प्रताप यादव ने आखिरकार ऐश्वर्या राय के साथ अपनी शादी और तलाक के विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है। 'राइज एंड फॉल सीजन 2' शो में उन्होंने बताया कि उनकी शादी दबाव में हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच रोज-रोज के झगड़े शुरू हो गए।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप की इन बातों से उनकी पर्सनल लाइफ के कई राज खुले हैं। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी मई 2018 में हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद ही उन्होंने क्रूरता का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी डाल दी थी। अब उनके इस नए बयान से नवंबर 2018 से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल तलाक केस की चर्चा फिर से तेज हो गई है。
तेज प्रताप ने शो में बताया, "लड़ाई-झगड़ा हो गया और क्या। नया-नया शादी था एकदम, 3 महीने में लड़ाई-झगड़ा। हम कुछ और थे, वो कुछ और थी। प्रेशर में शादी कर लिया।" उन्होंने साफ कहा कि शादी के तीन महीने के अंदर ही विवाद शुरू हो गए थे। मई 2018 में हुई इस शादी में पहले दिन से ही दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं था।
उन्होंने बताया कि दोनों का नेचर बिल्कुल अलग था। तेज प्रताप ने कहा, "मैं उस समय मंत्री था, बिहार का स्वास्थ्य मंत्री।" उनका कहना था कि एक तरफ मंत्री पद की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ घर का क्लेश, हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए थे। रोज-रोज की चिकचिक से बचने के लिए वो घर जाने से कतराने लगे थे। शांति की तलाश में वो अक्सर अपने दोस्तों के घर या दूसरी जगहों पर रुक जाया करते थे।
तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि दोनों के रहन-सहन, सोच और धार्मिक मान्यताओं में जमीन-आसमान का फर्क था। यही उनके रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह बनी। तेज प्रताप सुबह उठकर पूजा-पाठ करते थे, लेकिन उनकी पत्नी ऐश्वर्या को उनका ये धार्मिक रूटीन बिल्कुल पसंद नहीं था। तेज प्रताप के मुताबिक, ऐश्वर्या उन्हें पूजा करने से रोकती थीं और खुद देर रात तक पार्टी करना पसंद करती थीं। लाइफस्टाइल का ये बड़ा अंतर उनकी शादी पर भारी पड़ गया।
'राइज एंड फॉल सीजन 2' में तेज प्रताप ने एक और चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या को उनके एक्स-बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ा था। वो उस लड़के से चैट कर रही थीं और उसे हार्ट वाले इमोजी भेज रही थीं। तेज प्रताप ने बताया कि उन्होंने इन झगड़ों के दौरान काफी समझदारी से काम लिया। उन्होंने कहा, "मेरे फेवर में एक बात रही कि जब भी हमारे बीच झगड़ा होता था, मैं उसका वीडियो बना लेता था। वही हमारे लिए सबूत बन गया, जिसे मैंने कोर्ट में पेश किया।" उन्होंने एक्स-बॉयफ्रेंड वाले मामले में भी सबूत जुटाए ताकि सारा दोष उन पर न मढ़ा जाए। तेज प्रताप ने साफ कहा, "हमेशा गलती मर्दों की नहीं होती, औरतें भी गलत हो सकती हैं।"
तेज प्रताप और ऐश्वर्या का तलाक केस नवंबर 2018 में शुरू हुआ था, यानी शादी के सिर्फ पांच महीने बाद। तब से लेकर आज तक ये कानूनी लड़ाई कोर्ट में चल रही है। रियलिटी शो में तेज प्रताप के इन खुलासों ने एक बार फिर इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल कोर्ट में केस पेंडिंग है और जल्द फैसला आने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल लाइफ की इतनी गहरी बातें शेयर करके तेज प्रताप ने दिखा दिया है कि ये कानूनी लड़ाई उनके लिए कितनी मुश्किल और तनाव भरी रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।