
केरल के त्रिशूर जिला से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मुंडाथिकोड गांव में स्थित पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। KSDMA के अनुसार राहत और बचाव कार्य के दौरान 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज क्रिटिकल केयर में चल रहा है, जबकि 17 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यूनिट में भारी मात्रा में आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।