
Tiger Shroff Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए फायरिंग हमले की जांच अब दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार पहुंचाने और हमले की साजिश में कथित भूमिका के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से, जबकि कुणाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया। चारों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नए चेहरों को दबोचा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दो महिलाओं-राधा (सीतापुर, यूपी) और बबीता (आजमगढ़, यूपी)-को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत से कुणाल (21) और सुमित (19) को पकड़ा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुणाल और सुमित ने ही हथियारों का इंतजाम किया था। इसके बाद इन दोनों महिलाओं ने उन हथियारों को मुंबई के दादर पहुंचकर हमलावरों तक पहुंचाया था।
BREAKING | TIGER SHROFF FIRING CASE
Delhi Police Special Cell’s New Delhi Range has arrested four accused in connection with the firing incident targeting actor Tiger Shroff’s car in Mumbai.
The accused have been identified as Kunal (21), Sumit (19), Radha (23) and Babita (23). According to the police, Kunal allegedly collected a pistol and 20 rounds of ammunition from Amritsar on the instructions of Anil Pandit, with Sumit accompanying him.
Radha and Babita allegedly travelled to Mumbai carrying the weapon, which was later collected by a minor boy near a hotel in Dadar. Following the firing incident on October 18, Anil Pandit allegedly asked Kunal to arrange the shooters’ escape from Mumbai. Radha and Babita were apprehended at New Delhi Railway Station on October 20, while Kunal and Sumit were arrested in Sonipat, Haryana.
The Maharashtra Police CID subsequently formally arrested all four accused after court approval and secured three days of transit remand for further investigation.
#TigerShroff #Mumbai #DelhiPolice
— Saurav Gupta (@saurav_7297) October 20, 2026
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कुणाल हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसकी मुलाकात गैंगस्टर अनिल पंडित से हुई थी, जिसने इस हमले का आदेश दिया था। कुणाल ने अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लिए और राधा को इन्हें मुंबई ले जाने के लिए तैयार किया। 15 अक्टूबर को कुणाल ने दोनों महिलाओं को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ा था। मुंबई के दादर पहुंचने पर एक नाबालिग ने उनसे हथियारों का बैग ले लिया था। इससे पहले पुलिस ने बिहार के ऋतिक, और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था, जो नेपाल भागने की फिराक में थे। इन तीनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है।
रविवार शाम टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू में फुटबॉल खेलने गए थे। उनकी BMW कार जब कंपाउंड के गेट से निकल रही थी, तभी दो हमलावरों ने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। करीब 6-7 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआती जांच में इन हमलावरों का असली टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि कोई और हाई-प्रोफाइल शख्सियत था। जब वे अपने पहले टारगेट तक नहीं पहुंच पाए, तो उन्होंने सोशल मीडिया रील्स के जरिए देखा कि टाइगर के पास पुलिस सुरक्षा नहीं है। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए टाइगर श्रॉफ को निशाना बना लिया। फिलहाल मुंबई और दिल्ली पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इससे पहले बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन, हरियाणा के रेहान और फूल सिंह को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, तीनों नेपाल भागने की कोशिश में थे और उनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों को एडवांस में 50 हजार रुपये दिए गए थे। कथित मकसद टाइगर की हत्या कर बॉलीवुड में दहशत फैलाना था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।