12वीं पास सयानी घोष ममता बनर्जी से भी ज्यादा अमीर, दौलत जान घूम जाएगा माथा

Published : Jun 10, 2026, 03:29 PM IST
Saayoni Ghosh Political Journey

सार

Saayoni Ghosh Net Worth : छोटी दीदी की बड़ी दौलत! 12वीं पास सयानी घोष की नेटवर्थ ने चौंकाया? ममता से ज्यादा अमीर निकलीं सयानी घोष? हलफनामे ने खोला बड़ा सच ? सयानी के NDA के साथ जाने पर क्या करेंगी ममता बनर्जी?

West Bengal Politics : बंगाल की सिसायत में आज सबसे बड़ा उलटफेर हो गया। शायद ही किसी ने जिसकी कल्पना की होगी। हालांकि राजनीति में सब जायज है। दरअसल, बुधवार को ममता बनर्जी के साथ सबसे बड़ा खेला हो गया। यानि उनकी सबसे राजदार और करीबी नेता कहे जाने वाली सयानी घोष ने भी दीदी को छोड़कर टीएमसी के 20 बागी सासंदों के साथ एनडीए को सपोर्ट करने चल पड़ीं। तो आइए जानते हैं सयानी घोष की एजुकेशन से लेकर नेटवर्थ तक कितनी है...

12वीं तक पढ़ीं सयानी राजनीति की हैं सयानी

बंगाल की फिल्मों में सुपरहिट एक्ट्रेस और सिंगर बनने वाली सयानी घोष ने महज 12वीं तक पढ़ी लिखी हैं। उनकी एजुकेशन ज्यादा नहीं, लेकिन बोलने में वह अच्छे-अच्छों को चुप करा देती हैं। शायद इसी वजह से साल 2021 में ममता बनर्जी ने उनको अपनी पार्टी में शामिल किया था। क्योंकि उनको लगता था कि सयानी भलेही 12वीं पास है, लेकिन सियासत में सयानी बनेगी।

ममता बनर्जी के से 6 गुना अमीर हैं सयानी घोष

अब बात करते हैं सयानी घोष के पास आखिर कितनी दौलत है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सयानी के पास पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ज्यादा संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी के पास कुल 15.37 लाख रुपए की चल संपत्ति है और उनके नाम पर कोई भी घर या जमीन नहीं है। वहीं टीएमसी सांसद सयानी घोष ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक, उनके पास कुल घोषित संपत्ति 91.89 लाख रुपए है।

कौन हैं TMC सांसद सयानी घोष?

सयानी घोष पश्चिम बंगाल और टीएमसी की सबसे चर्चित और ताकतवर नेताओं में से एक हैं। वह जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री, गायिकाहैं। वर्तमान में वह जादवपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं राजनीति में आने से पहले उन्होंने बंगाली फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी लोकप्रियता ने उन्हें पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक जगत का एक चर्चित चेहरा बना दिया था। टीएमसी ने उन्हें साल 2021में आसनसोल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह सांसद बनीं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

देशभर में कैंसर की दवाएं खत्म! सरकार ने उठाया ऐसा कदम, जिसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
Meenakshi Natrajan का नामांकन क्यों हुआ रद्द? Kailash Vijayvargiya ने बताई असली वजह