आग बरसने वाली गर्मी में सुकून वाली तस्वीरें, देखकर कहेंगे यही है सही जिंदगी

Published : Apr 18, 2026, 05:39 PM IST

देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर है, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। इस बीच अहमदाबाद से राहत देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां बच्चे सड़कों पर लगे फव्वारों में नहाते नजर आए।

PREV
14

देशभर में भीषण गर्मी का कहर

देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मध्य प्रदेश,  उत्तर प्रदेश, बिहार महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में आग बरस रही है। हीटवेव का प्रकोप के कारण लोग दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसी बीच गुजरात के अहमदाबाद शहर से दिल को सुकून देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखकर हर कोई यही कह रहा है कि कास हम भी बच्चे होते तो यूं ही मस्ती करते।

24

40 डिग्री तापमान में बच्चों की पानी में मस्ती

बता दें कि अहमदाबाद में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो चुका है। शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को दोपहर को जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने में भी कई बार सोचना पड़ रहा है।  लेकिन जब बच्चों को फव्वारे में ठंडक लेते हुए देखा तो दिल को सुकून मिला। 

34

अहमदाबाद की सड़कों पर सुकून वाले पल

जब लोगों ने इऩ बच्चों को अहमदाबाद की सड़कों पर यूं पूल की तरह फव्वारे में ठंडक लेते हुए मस्ती करते हुए देखा तो बच्चों के फोटोज खींचे और वीडियो बना लिए। इसके बाद इस मूवमेंट को कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बच्चों की इस मस्ती पर खूब कमेंट्स और लाइक आ रहे हैं।

44

एमपी-यूपी और दिल्ली-एनसीआर में हाल बुरा

बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत अभी तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है। खासकर एमपी-यूपी और दिल्ली एनसीआर में तो हीटवेव चल रही हैं यहां  वर्तमान में तापमान 40 पार जा चुका है। सोचिए अगर बरसने वाली गर्मी में अगर आपको थोड़ी ठंडक मिल जाती है तो सुकून मिलता है। वहीं आप बच्चों को फव्वारे नहाते देखेंगे तो बात ही अलग है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories