
Severe Heatwave Alert Top 10 Cities: देश के कई राज्यों में अप्रैल के महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि कुछ जगहों पर यह 45-46°C तक रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा गर्मी प्रयागराज (Prayagraj) में दर्ज की गई, जहां तापमान 45°C तक पहुंच गया है और अगले 2-3 दिनों में 46°C तक जाने का अनुमान है। यहां लगातार हीटवेव का अलर्ट जारी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानिए देश के किन शहरों में आज सबसे ज्यादा तापमान, सबसे गर्म 10 शहरों की लिस्ट देखें।
23 अप्रैल को देश के जिन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया, उनमें प्रयागराज (Prayagraj 45°C), दिल्ली (Delhi 43°C) रायपुर (Raipur 43°C), भिवानी (Bhiwani 43°C), गया (Gaya 42°C), भोपाल (Bhopal 42°C), इंदौर (Indore 42°C), जयपुर (Jaipur 42°C) और नालंदा (Nalanda 41°C) शामिल हैं। इनमें से प्रयागराज में सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है, जहां हीटवेव की स्थिति लगातार बनी हुई है, जबकि बिहार के गया और नवादा जैसे जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कुछ 1-2 दिनों के अंदर तापमान और बढ़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। प्रयागराज में 23 से 26 अप्रैल तक लगातार हीटवेव का असर रहेगा। तापमान 45°C से नीचे आने के आसार कम हैं, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 27-28°C के आसपास बना रहेगा। गर्मी का असर इतना तेज है कि दोपहर के समय बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। दिन ही नहीं शाम को भी लू चलने की संभावना बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ सकता है।
बिहार के नालंदा और गया में तापमान 41 से 42°C के बीच बना हुआ है। हालांकि इन शहरों में गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। यहां मौसम साफ और धूप तेज बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और लू का खतरा बना हुआ है।
भोपाल और इंदौर में 42°C तापमान के साथ तेज धूप बनी हुई है, हालांकि अभी हीटवेव का अलर्ट नहीं है। वहीं जयपुर और हरियाणा के भिवानी में भी तापमान 42-43°C के आसपास बना हुआ है। आसमान साफ है, लेकिन गर्मी लोगों को झुलसा रही है।
IMD के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। खासकर उत्तर प्रदेश में तापमान 45°C के आसपास बना रह सकता है। कुछ इलाकों में 26 अप्रैल के बाद हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन तब तक लू और हीटवेव का असर जारी रहेगा।
आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार इस बार अप्रैल में ही रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में देखा जा रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो मई-जून में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।