नमस्कार! 22 सितंबर 20296, मंगलवार सुबह की शुरुआत दुनिया और देश की 10 बड़ी खबरों से, जहां अमेरिका में हजारों उड़ानों पर संकट छाया, रूस में पुतिन की पार्टी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की और ट्रंप-ममदानी की मुलाकात ने सबको चौंका दिया। एशियन गेम्स में भारत का जलवा जारी है, तो सिम नियम भी सख्त हुए। आखिर आज की सबसे बड़ी हलचल क्या है?
न्यू जर्सी में एक अहम टेलीकम्युनिकेशन लाइन कटने से FAA की सेवाएं ठप हुईं। इससे पूर्वी तट के विमानों की आवाजाही रुक गई और UN महासभा में पहुंचे 130 से अधिक वैश्विक नेताओं के स्वागत के समय भारी अफरा-तफरी मच गई।
US: Air traffic halted in the Northeast, over 600 flights cancelled at New York City airports#US #NewYork #AirTraffic #FlightCancellations #Northeast #NYCAirports pic.twitter.com/dZg53qHmjH
— Devesh , वनवासी (@Devesh81403955) September 22, 2026
रूस के स्टेट ड्यूमा चुनावों के अंतिम आधिकारिक नतीजों में व्लादिमीर पुतिन की 'यूनाइटेड रशिया' पार्टी ने 450 में से ऐतिहासिक 355 सीटें जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके उलट, युद्ध-विरोधी विपक्षी पार्टी 'याब्लोको' का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
🇷🇺State Duma elections conclude in Russia and neighboring countries
The final polling stations closed in Kaliningrad.
As of 8:55 PM, preliminary turnout for the State Duma elections stood at 56.66%, surpassing the figures recorded in 2021, 2016, 2003, and 1993.
According to… pic.twitter.com/NXUD3c5cdu— dana (@dana916) September 20, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के वामपंथी मेयर ज़ोहरान ममदानी ने ग्रेसी मैंशन में मुलाकात की। वैचारिक मतभेदों के बावजूद, दोनों ने आव्रजन और सार्वजनिक आवास योजनाओं पर खुलकर चर्चा की और एक-दूसरे की सराहना की।
उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन की निगरानी में नए कॉम्बैट हथियार सिस्टम के सफल परीक्षण का दावा किया। यह घोषणा दक्षिण कोरिया द्वारा दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च किए जाने के बाद हुई। प्योंगयांग ने इसे अमेरिका-सहयोगी सैन्य अभ्यासों का जवाब बताया।
🇰🇵 Kim Jong-un oversees test of new DPRK weapon system
North Korean leader Kim Jong-un oversaw the successful test of a new-type weapon system on September 20, KCNA reported.
💬 “The test was undoubtedly a striking demonstration of ultra-modern defence technology and clear… pic.twitter.com/L1PbTGIuXf— Sputnik (@SputnikInt) September 22, 2026
ईरान ने किसी अमेरिकी या इजरायली हमले के जवाब के लिए हाई अलर्ट की बात कही है। बाब अल-मंदेब के पास हौथी सप्लाई कॉरिडोर निशाने पर हैं। वहीं होर्मुज के आसपास खतरे का स्तर गंभीर बताया गया है। टैंकर पर हमले में क्रू घायल हुए।
एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत ने शूटिंग में तीन मेडल जीते। अब महिला क्रिकेट टीम की नजर श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले पर है। वुशु, कराटे, स्विमिंग और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान में होंगे।
#WATCH | Aichi-Nagoya Asian Games 2026 | Nagoya, Japan: On winning two medals in the Men’s Air Rifle event, Indian shooter Rudrankksh Patil says, "I feel very happy and proud to have brought home two medals for the country. Of course, it could have been better—we were hoping for… pic.twitter.com/Hm5A6o8Xfc
— ANI (@ANI) September 21, 2026
दूरसंचार विभाग ने फर्जी पहचान से SIM खरीदने, बेचने, किराए पर देने या ट्रांसफर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। IMEI में बदलाव भी गंभीर उल्लंघन माना गया है। नियम तोड़ने पर 3 साल तक जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना हो सकता है।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में 9वें इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक 2026 का उद्घाटन किया। पांच दिवसीय सम्मेलन में 'क्लाइमेट रेजिलिएंट वॉटर मैनेजमेंट' पर चर्चा होगी। नीदरलैंड और जर्मनी समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने 2012 के चर्चित कर्नाटक रेप और मर्डर केस की पुरानी जांच को खारिज करते हुए नई SIT जांच का आदेश दिया। अदालत ने पिछली जांच को लेकर गंभीर असंतोष जताया और इसे न्यायिक अंतरात्मा को झकझोरने वाला बताते हुए नई SIT से जांच का आदेश दिया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 'पेरुंथलैवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम' का दायरा बढ़ाते हुए 15.3 लाख अतिरिक्त स्कूली बच्चों को जोड़ा। उन्होंने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को ब्रेकफास्ट स्कीम में शामिल करने का फैसला किया है। इससे ₹217.63 करोड़ के अतिरिक्त बजट से योजना का विस्तार होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।