12 अगस्त को आसमान में होगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा ये दुर्लभ सूर्य ग्रहण?

Published : Aug 09, 2026, 11:38 PM IST
Total Solar Eclipse 2026 NASA Confirms Date Visibility Regions and Important Eye Safety Warnings

सार

12 अगस्त 2026 को एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो आसमान को कुछ देर के लिए अंधेरे में डुबो देगा। हालांकि, यह अद्भुत खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी। जानिए यह ग्रहण दुनिया के किन हिस्सों में और कब तक देखा जा सकेगा।

अगले कुछ सालों में होने वाली सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक, पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। दुनिया भर के खगोल प्रेमी इस दुर्लभ नज़ारे का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए खबर थोड़ी निराशाजनक है, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

यह ग्रहण उन लोगों को ही पूर्ण रूप में दिखेगा जो इसके 'पाथ ऑफ टोटैलिटी' यानी ग्रहण के मुख्य छाया पथ के भीतर होंगे। यह एक बेहद संकरा रास्ता होता है, और इस बार यह रास्ता भारत के ऊपर से नहीं गुज़र रहा है।

यह भी पढ़ें: UPI ID किसी को दे दी? क्या इससे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट? जानिए पूरा सच

कहां-कहां दिखेगा ये अद्भुत नज़ारा?

साल 2026 का यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के एक छोटे से हिस्से को कवर करेगा। ग्रहण की पूर्ण अवस्था अधिकतम 2 मिनट 18 सेकंड तक ही रहेगी। इसी थोड़े से वक्त के लिए इन जगहों पर दिन में रात जैसा मंज़र होगा।

ग्रहण का सफर ग्रीनलैंड के ऊपर से शुरू होगा और फिर यह पश्चिमी आइसलैंड और अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुज़रेगा। शाम के वक्त यह स्पेन के ऊपर दिखाई देगा और भूमध्य सागर में सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जाएगा। ज़ाहिर है, इन देशों में इसे देखने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में ऐसा भी हुआ! एक दिन में ठोके 500+ रन, 90 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी कायम

भारत नहीं, तो और कहां?

भले ही भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, लेकिन दुनिया के कई अन्य हिस्सों में लोग आंशिक सूर्य ग्रहण का अनुभव कर पाएंगे। यूरोप, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। यानी इन जगहों पर सूरज पूरी तरह से नहीं ढकेगा, बल्कि उसका कुछ हिस्सा ही चंद्रमा के पीछे छिपेगा।

इस ग्रहण के बाद अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण ठीक एक साल बाद 2 अगस्त 2027 को लगेगा। यह ग्रहण स्पेन, जिब्राल्टर और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। वहीं, अमेरिका की बात करें तो वहां अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 अगस्त 2044 को देखने को मिलेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक, बेटे ने हासिल की ₹3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप; अमेरिका में करेगा पढ़ाई
दिल्ली-सिडनी फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद एक्शन, जांच पूरी होने तक पायलट ड्यूटी से हटाए गए