Man Staring At Girl In Train Viral Video: ट्रेन के स्लीपर कोच में एक लड़की को लगातार घूर रहे शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लड़की ने असहज महसूस होने पर सुरक्षा के लिए वीडियो रिकॉर्ड किया। लोग महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
ट्रेन में सफर कर रही लड़की ने रिकॉर्ड किया वीडियो, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय सुरक्षा और सम्मान हर यात्री का अधिकार होता है। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो लोगों को असहज कर देती हैं। हाल ही में ट्रेन के अंदर की एक ऐसी ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक लड़की आरोप लगा रही है कि ट्रेन में सफर के दौरान एक उम्रदराज शख्स लगातार उसे घूर रहा था। लड़की ने कहा कि वह इस स्थिति से असहज महसूस कर रही थी, इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए उसने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रेन के स्लीपर कोच की है। वीडियो में लड़की अपनी अपर बर्थ पर बैठी नजर आती है, जबकि सामने साइड अपर बर्थ पर बैठे एक शख्स उसकी तरफ लगातार देखते दिखाई देते हैं। लड़की पहले उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करती है, लेकिन जब उसे ज्यादा असहज महसूस होने लगता है, तब वह कैमरा ऑन कर देती है और पूरी स्थिति रिकॉर्ड करने लगती है।
25
जिस सीट पर बैठे थे, वह भी उनकी नहीं थी
लड़की ने अपनी एक और वीडियो में बताया कि जिस साइड अपर बर्थ पर बैठकर वह शख्स उसे देख रहे थे, वह सीट उनकी थी ही नहीं। कुछ समय बाद जब उस सीट का असली यात्री वहां पहुंचा, तब उन्हें वह जगह छोड़नी पड़ी। लेकिन लड़की का कहना है कि जब तक वह वहां बैठे रहे, लगातार उसकी तरफ देखते रहे।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रीति सिंह (@pritysingh28.official) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। वीडियो के साथ लड़की ने लिखा कि किसी को जज करने से पहले उसकी पूरी कहानी जानना जरूरी है। उसने कैमरा इसलिए ऑन किया क्योंकि वह असहज महसूस कर रही थी, न कि किसी तरह का कंटेंट बनाने के लिए। यह वीडियो वायरल हो गया और अब तक इसे करीब 3 करोड़ 46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
35
सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।कई महिलाओं ने कमेंट में लिखा कि उन्हें भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऐसे अनुभवों का सामना करना पड़ चुका है। एक यूजर ने लिखा कि काश यह वीडियो उस व्यक्ति के परिवार तक पहुंच जाए, ताकि उन्हें अपनी हरकत का एहसास हो सके। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।
ट्रेन, बस या अन्य पब्लिक जगहों पर कई बार महिलाओं को इस तरह की असहज स्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं अब ऐसी घटनाओं को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।
55
रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए हैं इंतजाम
भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहते हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हैं। अगर किसी महिला यात्री को सफर के दौरान परेशानी महसूस होती है, तो वह तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा किसी भी तरह की छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में यात्री आरपीएफ, जीआरपी या ट्रेन में मौजूद टीटीई को भी जानकारी दे सकती हैं, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।