
Trump Iran Warning: दुनिया इस वक्त एक बार फिर महायुद्ध की कगार पर खड़ी नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सैन्य गलियारों में खलबली मचा दी है। ट्रंप ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक ऐसी रहस्यमयी और डरावनी चेतावनी दी है, जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच कुछ ही समय का युद्धविराम अब खत्म होने वाला है और पेंटागन एक बहुत बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर चुका है।
रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ सात शब्द लिखे-"यह तूफ़ान से पहले की शांति थी" (It Was The Calm Before The Storm)। लेकिन बात सिर्फ इन शब्दों की नहीं थी; इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी एक बेहद आक्रामक तस्वीर भी शेयर की। तवीर में ट्रंप खुद अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर 'MAGA' टोपी पहने खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके बैकग्राउंड में आसमान में बिजली कड़क रही है, समुद्र में भयानक तूफान उठा हुआ है और सामने ईरानी नौसैनिक जहाज घिरे नजर आ रहे हैं। भू-राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह तस्वीर महज एक ग्राफिक नहीं, बल्कि ईरान के लिए खुली चेतावनी है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य संकट को लेकर अमेरिका का सब्र अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।
"बीजिंग से लौटते समय Air Force One में ट्रंप के सामने 'ईरान पर महा-फैसले' की फाइलें टेबल पर थीं..." 'न्यूयोर्क टाइम्स' की एक विस्फोटक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन बंद कमरे में ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। दरअसल, पिछले महीने ट्रंप ने जिस युद्धविराम का एलान किया था, उसके बाद पेंटागन ने "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" (Operation Epic Fury) को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन अब अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को दोबारा एक्टिवेट करने की आपातकालीन योजनाएं तैयार कर ली गई हैं।
ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाला नहीं है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर ग़ालिबफ़ ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "हमारी सेना किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।"
गौरतलब है कि ईरान द्वारा दुनिया के सबसे मुख्य तेल शिपिंग मार्ग 'होर्मुज़ जलडमरूमध्य' को बंद किए जाने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है और भारत में भी इसका असर ईंधन की बढ़ती कीमतों (पेट्रोल-डीजल और सीएनजी) के रूप में दिखने लगा है। ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा है, "हम नहीं चाहते कि उनके पास परमाणु हथियार हों और हम चाहते हैं कि जलडमरूमध्य खुला रहे। मैं अब ज्यादा सब्र नहीं रखूंगा।" भले ही भारत की मध्यस्थता और कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची को बातचीत की उम्मीद है, लेकिन ट्रंप की इस 'तूफान' वाली पोस्ट ने साफ कर दिया है कि बातचीत की मेज से ज्यादा, युद्ध के मैदान सजने की तैयारी हो चुकी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।