
दुनिया के कई देशों में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन टर्की से आई यह खबर और भी ज्यादा चौंकाने वाली है। यहां एक 13 साल के छात्र ने अपने ही स्कूल में गोलियां चला दीं। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई है, जिससे पूरे देश में डर और गुस्से का माहौल है।
यह हमला दक्षिणी कहरामनमारस प्रांत में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी छात्र अपने बैग में 5 बंदूकें और 7 मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि छात्र ने दो क्लासरूम में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान कई छात्र और स्टाफ इसकी चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के विकासनगर में आग का कहर! 200 झोपड़ियां जलकर राख, चारों तरफ चीख-पुकार
तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफ़ा सिफ़्तची ने बयान में कहा कि इस हमले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 लोग घायल हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर है और 3 जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।
घटना के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सामने आए वीडियो में देखा गया कि बच्चे जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़कियों से कूदकर बाहर भाग रहे थे। कई बच्चे रोते हुए स्कूल परिसर से बाहर निकलते दिखे। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और इलाके को घेर लिया।
अधिकारियों के अनुसार, हमलावर छात्र एक पूर्व पुलिसकर्मी का बेटा था। शक है कि उसने अपने पिता के हथियार ही इस्तेमाल किए। घटना के दौरान ही आरोपी की मौत हो गई। गवर्नर के मुताबिक, उसने खुद को गोली मारी, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह आत्महत्या थी या अफरा-तफरी में हुआ हादसा। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना से एक दिन पहले भी सानलिउर्फा के एक स्कूल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 16 लोग घायल हुए थे। हमलावर ने बाद में खुद को मार लिया था। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने तुर्की की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने कहा है कि इस मामले में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Nashik TCS Case: छत पर बैठाकर काम, फोन जब्त… महिला कर्मचारी का बड़ा आरोप, 7 गिरफ्तार
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।