
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। UAE ने पाकिस्तान से अपना 3.5 अरब डॉलर का कर्ज फौरन वापस करने को कहा है।
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने अप्रैल के आखिर तक यह पूरी रकम चुकाने का फैसला कर लिया है। पाकिस्तान के एक कैबिनेट मंत्री ने भी इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच तनाव के बाद खाड़ी देश में बने 'दुश्मनी के माहौल' को देखते हुए UAE ने पाकिस्तान को दिए गए लोन को तुरंत चुकाने के लिए कहा है। मंत्री ने कन्फर्म किया है कि पूरी रकम वापस कर दी जाएगी।
हालांकि, 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने सीनियर अधिकारियों के हवाले से बताया है कि बकाया रकम के एक हिस्से को इन्वेस्टमेंट में बदलने को लेकर भी बातचीत चल रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान 11 अप्रैल को 450 मिलियन डॉलर, 17 अप्रैल को 2 अरब डॉलर और 23 अप्रैल को 1 अरब डॉलर की किश्तें चुकाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। यह पैसा सेंट्रल बैंक के 16.4 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिज़र्व) से दिया जा सकता है।
कुल रकम में से 450 मिलियन डॉलर का लोन 1996-97 में लिया गया एक साल का कर्ज है। करीब तीन दशक बाद अब इसे चुकाया जा रहा है। इसके अलावा, 1-1 अरब डॉलर के दो और लोन थे, जिनकी मियाद 16 और 22 जनवरी को पूरी हो रही थी। इन्हें 6.5% की ब्याज दर पर सिर्फ एक महीने के लिए रोलओवर किया गया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।