Udhampur Bus Accident की 5 सबसे खतरनाक तस्वीरें, लाशों के ढेर का मंजर देख कांप उठे लोग

Published : Apr 20, 2026, 03:21 PM ISTUpdated : Apr 20, 2026, 03:40 PM IST

jammu kashmir Udhampur Bus Accident : जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक भीषण बस हादसा हो गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 29 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह बस रामनगर से उधमपुर जा रही थी, तभी बस करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई।

PREV
15

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भीषण बस हादसा

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सोमवार को भीषण बस हादसा हो गया। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं वह दिल दहला देने वाली हैं। क्योंकि पुलिस को किसी सिर मिला तो किसी का धड़, तो वहीं कई के शव इतनी बुरी हालत में थे कि देखने वालों का कलेजा कांप गया।

25

बस 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई

दरअसल, यह बस यात्रियों को लेकर रामनगर शहर से उधमपुर जा रही थी। इसी दौरान कगोत के पास अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से करीब 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई।

35

बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया

बता दें कि यह हादसा इतना भयानक ता कि बस का आधा हिस्सा ही बचा ,  सिर्फ बस की सीटों को छोड़कर उसका छत टूट चुका था। यानि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं मरने वालों की हालत भयानक थी। मृतकों के बस के अंदर सिर्फ जूते-चप्पल और समान ही बचा। बाकी यात्री नीचे दबे हुए थे।

45

उधमपुर बस हादसे की क्या थी वजह

उधमपुर पुलिस की जांच में बस हादसे की मुख्य वजह उसकी स्पीड और ओवरलोड थी। घायल यात्रियों ने कहा-बस में उसकी क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। वहीं पहाड़ और मोड़ पर भी उसकी स्पीड तेज थी। इसी दौरान कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर ने कंट्रोल को दिया और बस नीचे जा गिरी।

55

पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी जताया दुख

बता दें कि इस भीषण हादसे पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने दुख जातया है। वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के डीसी श्री मिंगा शेरपा से बात कर घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories