
Telford Bus Attack: इंग्लैंड के टेलफोर्ड से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार शाम को एक यमनी नागरिक ने सरेआम एक सिख बस ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने न सिर्फ ड्राइवर की दाढ़ी खींची और उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसकी बस भी हाईजैक कर ली। इस दौरान आरोपी ने बस को गलत दिशा में दौड़ाया और कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
In yet another instance of migrant crime destroying British communities, a foreign speaking man assaults a bus driver and then steals the bus and crashes it into multiple vehicles. We shouldn't have to live like this. Police statement follows. @afneil @DPJHodges @JuliaHB1 pic.twitter.com/MKS4lLUNwA
— Martin in Monmouthshire (@MartinMonmouth) September 19, 2026
यह पूरी घटना 18 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे मैडली में कोर्ट स्ट्रीट पर हुई, जो वहां मौजूद एक कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 33 साल का यमनी नागरिक अली बलहाद जबरन बस में घुसकर ड्राइवर से उलझ रहा है। वह ड्राइवर की दाढ़ी खींचता है और अपना सिर उसके सिर से टकराता है। इस बीच सहमी हुई महिला वीडियो बनाते हुए पुलिस को बुलाने की गुहार लगाती नजर आती है। आरोपी ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जबरन सीट से उठा देता है और खुद स्टीयरिंग संभाल लेता है। इसके बाद वह बस को पार्क वे से हाई स्ट्रीट की तरफ गलत दिशा में भगाता है और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार देता है।
Violent man STEALS BUS after beating Sikh driver pic.twitter.com/omB0BmOFr2
— RTVisual (@RT_Visual_on_X) September 19, 2026
घटना की सूचना मिलते ही वेस्ट मर्सिया पुलिस हरकत में आ गई और महज 10 मिनट के भीतर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अली बलहाद को धर दबोचा। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक ड्रामे के दौरान बस ड्राइवर को मामूली चोटें आईं और किसी अन्य नागरिक को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वाहन छीनने, मारपीट करने, खतरनाक ड्राइविंग और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है, और पुलिस चश्मदीदों से इस मामले में वीडियो फुटेज साझा करने की अपील कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास से मिले CCTV, मोबाइल और डैशकैम फुटेज की जांच शुरू की है।
पुलिस ने अली बलहाद पर aggravated vehicle taking, assault, attempted grievous bodily harm, dangerous driving, robbery, theft, threats to kill और आपराधिक नुकसान के तीन मामलों समेत कई आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक वह करीब एक सप्ताह से टेलफोर्ड इलाके में था। उसे हिरासत में भेज दिया गया है और 21 सितंबर को टेलफोर्ड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाना है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।