Viral Video: उम्र तो बस एक नंबर है! 81 की उम्र में अलास्का क्रूज पर चिल कर रही हैं ये दादी

Published : Sep 20, 2026, 02:30 PM IST
Viral Video: उम्र तो बस एक नंबर है! 81 की उम्र में अलास्का क्रूज पर चिल कर रही हैं ये दादी

सार

Alaska Cruise Travel Story: दादी का कहना है कि उनमें कहीं भी अकेले जाने का गजब का कॉन्फिडेंस है, इसीलिए वो इस उम्र में भी दुनिया घूम रही हैं। दादी की इस एनर्जी को देखकर उनकी पोती मेहर प्यार से कहती हैं कि 'आप तो बस 22 की लगती हैं।' युवा पीढ़ी के लिए भी दादी ने खास मैसेज दिया है।

Viral Grandma Video: गुरुग्राम की रहने वाली 81 साल की एक दादी ने साबित कर दिया है कि उम्र वाकई सिर्फ एक नंबर है। वो आज भी ट्रैवल, बिजनेस और अपनी सोशल लाइफ में सुपर एक्टिव हैं। गुड़गांव की रहने वाली एंटरप्रेन्योर मेहर थोर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दुनिया को अपनी इस कूल दादी से मिलवाया है। वीडियो में मेहर अपनी दादी से उनकी लाइफ के बारे में बात करती दिख रही हैं। जब मेहर ने पूछा कि क्या वो अभी भी ट्रैवल कर रही हैं, तो दादी ने बड़े ही स्वैग से जवाब दिया, 'हां, मैं अभी अलास्का क्रूज पर गई थी और मैंने वहां बहुत एन्जॉय किया।'

दादी बताती हैं कि उनके अंदर कहीं भी जाने का पूरा कॉन्फिडेंस है और यही वजह है कि वो 81 की उम्र में भी अपने सफर पर निकल पड़ती हैं। दादी की इस फुर्ती और एनर्जी को देखकर मेहर प्यार से कहती हैं, 'आपको देखकर तो लगता है कि आप सिर्फ 22 साल की हैं।' जब उनसे पूछा गया कि आज की युवा पीढ़ी के लिए उनकी क्या सलाह है, तो दादी का जवाब एकदम सीधा था- 'जिंदगी को खुलकर जियो, खूब मेहनत करो, अच्छा खाना खाओ और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखो।'

मेहर ने अपनी दादी को 'The OG Sherni' (द ओजी शेरनी) का टाइटल दिया है। मेहर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनकी दादी अकेले रहती हैं, पूरी दुनिया घूमती हैं और उनसे भी ज्यादा एक्टिव लाइफ जीती हैं। दादी उन लोगों के लिए एक मिसाल हैं जो समाज के बनाए उम्र के दायरों में बंधकर नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। लोग कमेंट सेक्शन में दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई लिख रहा है, 'उम्र सच में सिर्फ एक नंबर है', तो किसी का कहना है कि 'इस उम्र में जिंदगी को इतने शानदार तरीके से जीते हुए देखना हम सबके लिए एक बड़ी प्रेरणा है।'

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mumbai Coastal Road Accident: CCTV में कैद हुआ मुंबई का खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार BMW हवा में उछली और पुल से नीचे जा गिरी
‘मां राजनीति का विषय नहीं..’, राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री से क्यों मचा बवाल