United Airlines CEO Lifestyle: 8.5 घंटे की नींद, रोज 3 घंटे पढ़ाई और मीटिंग्स की लिमिट, जानें Scott Kirby की रूटीन

Published : Oct 09, 2026, 12:41 PM IST
United Airlines CEO Scott Kirby

सार

United Airlines CEO Scott Kirby: यूनाइटेड एयरलाइन्स के CEO स्कॉट किर्बी रोज 8.5 घंटे सोते हैं, 3 घंटे पढ़ते हैं और मीटिंग्स पर लगाते हैं लगाम। जानें उनकी दिनचर्या और फिटनेस का खास तरीका, जो कि वर्क लाइफ बैलेंस का बेस्ट उदाहरण है।

United Airlines CEO Scott Kirby Daily Routine: बड़ी कंपनी चलाने वाले CEO की जिंदगी में काम का दबाव और लगातार मीटिंग्स आम बात है। लेकिन United Airlines के CEO स्कॉट किर्बी का तरीका इससे थोड़ा अलग है। 59 साल के स्कॉट किर्बी रोज करीब 8.5 घंटे सोते हैं, सुबह एक्सरसाइज करते हैं, दिन में तीन घंटे पढ़ने के लिए निकालते हैं और मीटिंग्स को चार घंटे से ज्यादा नहीं खींचते। उनका मानना है कि व्यस्त दिखने से ज्यादा जरूरी है सही फैसले लेने के लिए समय निकालना। जानिए United Airlines CEO स्कॉट किर्बी की डेली रूटीन।

सुबह 5 से 5:30 बजे उठना, अलार्म की जरूरत नहीं

Business Insider को दिए इंटरव्यू में स्कॉट किर्बी ने बताया कि वह आमतौर पर सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच उठते हैं। वह अलार्म नहीं लगाते और रात करीब 9 बजे सोने की कोशिश करते हैं, ताकि नींद पूरी हो सके। सुबह उठने के बाद वह सेब या केला खाते हैं और फिर वर्कआउट करते हैं। उनकी एक्सरसाइज में वेट ट्रेनिंग, केटलबेल, रनिंग और कोर वर्कआउट शामिल हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान कई बार उनका वर्कआउट छूट भी जाता है।

ये भी पढ़ें- Queen Suthida कौन हैं? थाईलैंड की रानी ने अकेले उड़ाया फाइटर जेट, जानिए एयर होस्टेस कैसे बनी क्वीन

बच्चों के साथ नाश्ता भी रूटीन का हिस्सा

किर्बी सुबह की शुरुआत सिर्फ काम और फिटनेस से नहीं करते। करीब 7 बजे बच्चों के जागने के बाद वह उनके साथ नाश्ता करते हैं और स्कूल छोड़ने भी जाते हैं। उनके मुताबिक, परिवार के साथ बिताया गया समय उनके लिए अहम है।

CEO होने के बावजूद मीटिंग्स पर लगाम

टेक्सास में रहने के दौरान किर्बी आमतौर पर सुबह 8 बजे काम शुरू करते हैं। उनका नियम है कि दिनभर की मीटिंग्स चार घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वह दो से ढाई घंटे की मीटिंग्स को बेहतर मानते हैं। उनका कहना है कि मीटिंग में सिर्फ स्लाइड देखने के बजाय समस्याओं पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। United Airlines की एग्जीक्यूटिव टीम भी हफ्ते में तीन बार मिलती है, जहां प्रेजेंटेशन पढ़ने के बजाय सीधे मुद्दों पर बात होती है।

रोज तीन घंटे पढ़ाई, हफ्ते में डेढ़ किताब

किर्बी हर दिन करीब तीन घंटे पढ़ते हैं और औसतन हफ्ते में डेढ़ किताब पूरी कर लेते हैं। उन्हें साइंस फिक्शन पसंद है। पढ़ने के साथ वह चलते भी रहते हैं और उनके मुताबिक, लगातार चार साल तक उनका औसत रोजाना 20 हजार से ज्यादा कदम रहा है।

ये भी पढ़ें- ठंड में स्कूटर से आती थी कर्मचारी, बॉस ने देखा तो गिफ्ट कर दी 43 लाख की BMW, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला

शाम 5 बजे के बाद फैमिली टाइम

किर्बी कोशिश करते हैं कि शाम 5 बजे तक काम खत्म कर बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो सकें। परिवार के साथ करीब 6 बजे डिनर और बच्चों के साथ खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। हालांकि, उनकी जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। वह औसतन हफ्ते में कम से कम तीन उड़ानें लेते हैं और काम के सिलसिले में शिकागो, वॉशिंगटन डीसी और विदेशों की यात्रा करते हैं।

स्कॉट किर्बी की दिनचर्या और उनका तरीका बताता है कि काम के घंटों को बढ़ाना ही प्रोडक्टिविटी नहीं है। पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज, पढ़ने की आदत, सीमित मीटिंग्स और परिवार के लिए समय निकालना भी दिन को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Nana Patekar Tribute ‘खुद चाय बनाकर पिलाते थे’, मधुर भंडारकर ने बताया कैसा था नाना का दिल
रात में क्यों किया गया नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने किया खुलासा