
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के समाजवादी पार्टी ने वोटर्स को लुभाने के लिए चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं। इसी के चलते सपा ने महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी वादा किया है। डिंपल यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राशि में सालाना बढ़ोतरी होगी और मोबाइल, लैपटॉप, प्रशिक्षण व शिक्षा से महिला सशक्तिकरण किया जाएगा।