फ्री बस से फ्री टैबलेट तक... यूपी कैबिनेट के फैसलों में आपके लिए क्या है? पूरी खबर पढ़ें

Published : Aug 25, 2026, 08:22 PM IST
UP Cabinet Approves Free Bus Travel for 60 Plus Women 25 Lakh Tablets and Major Expressway Projects

सार

Free Bus For Women: यूपी कैबिनेट की बैठक में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बस यात्रा मुफ्त करने समेत 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। 250 इलेक्ट्रिक बसें, 25 लाख टैबलेट, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर भी बड़े फैसले हुए।

UP Cabinet Meeting 2026: उत्तर प्रदेश में मंगलवार की कैबिनेट बैठक कई बड़े फैसलों की वजह से चर्चा में रही। महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा से लेकर युवाओं को टैबलेट देने, नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने तक सरकार ने कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई। बैठक में रखे गए 27 प्रस्तावों में से 24 को मंजूरी दी गई।

सबसे ज्यादा चर्चा 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बस यात्रा मुफ्त करने के फैसले की है। सरकार के मुताबिक, ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान उम्र की पुष्टि के लिए आधार या वोटर कार्ड दिखाना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

250 इलेक्ट्रिक बसों को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने परिवहन विभाग के लिए करीब 425 करोड़ रुपये की लागत से 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। ये 42 और 52 सीटर मॉडल की बसें होंगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के दौरान रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। यह सुविधा 26 से 29 अगस्त तक प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: गाड़ी सजाने से पहले जान लें ये नियम! Kiss Marks के बाद Car Modification पर उठे सवाल

7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए कैबिनेट का एक बड़ा फैसला 106.30 किलोमीटर लंबे झांसी लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। करीब 7,968.30 करोड़ रुपयेकी लागत से बनने वाला यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फूलपुरा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से शुरू होकर झांसी के अंबाबाई तक जाएगा। शुरुआत में इसे छह लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा और भविष्य में आठ लेन तक विस्तार का प्रावधान रहेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे पहुंचेगा हरिद्वार तक

सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक विस्तार को भी मंजूरी दी है। इस विस्तार पर करीब 10,761 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे प्रयागराज और हरिद्वार के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है।

25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट

युवाओं के लिए भी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदे जाएंगे। इसके लिए 2026-27 में 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, ITI और स्किल डेवलपमेंट कोर्स के पात्र छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

बुजुर्गों की देखभाल को लेकर नए नियम

कैबिनेट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण से जुड़े नए नियमों को भी मंजूरी दी है। इसके तहत शिकायत के लिए टोल-फ्री व्यवस्था और कुछ मामलों में संपत्ति खाली कराने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने का प्रावधान है। कुल मिलाकर, इस कैबिनेट बैठक के फैसलों में जनकल्याण, युवाओं, परिवहन और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस साफ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिलीं 'EXPIRED' चॉकलेट, बैग लेकर टूट पड़े लोग-VIDEO वायरल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

AirAsia: लैंडिंग से 40 मिनट पहले प्लेन में फैली ऐसी बदबू, यात्रियों का सफर बन गया बुरा सपना
जातिगत जनगणना पर जयराम रमेश का बड़ा दावा | मोदी सरकार पर साधा निशाना