कौन है ‘अनुज फायर’? वाराणसी के सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद से है फरार?

Published : Mar 22, 2026, 12:43 PM IST
up college varanasi surya pratap singh murder anuj thakur fire

सार

Surya Pratap Singh Murder Varanasi: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। मुख्य आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार है, जबकि उसका साथी अनुज ठाकुर उर्फ ‘अनुज फायर’ अब भी फरार है। छात्रों ने गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की है।

Surya Pratap Singh Murder: वाराणसी के मशहूर कॉलेज में हुई दिनदहाड़े गोलीबारी ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। कॉलेज कैंपस में हुई इस वारदात के बाद छात्र आक्रोशित हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। यह मामला Uday Pratap College यानी यूपी कॉलेज का है, जहां शुक्रवार सुबह बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका साथी अब भी फरार बताया जा रहा है।

कौन है फरार आरोपी ‘अनुज फायर’?

यूपी तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस जिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है, उसका नाम अनुज ठाकुर है। वह भी इसी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। अनुज वाराणसी के शिवपुर इलाके के बसनी का रहने वाला है।

कॉलेज के छात्रों के बीच उसे ‘अनुज फायर’ के नाम से जाना जाता है। पुलिस के मुताबिक वह मुख्य आरोपी Manjeet Chauhan का करीबी दोस्त है और वारदात के समय उसके साथ मौजूद था। एफआईआर में अनुज का नाम भी मंजीत के साथ दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने पूरी घटना के दौरान मंजीत का साथ दिया और हत्या में मदद की।

 

 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: The Revenge में अतीफ, असल में अतीक! क्या सच में ISI से था Atiq Ahmed का कनेक्शन?

10 घंटे में पुलिस ने पकड़ा मुख्य आरोपी

वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को करीब 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेशी के दौरान मंजीत को लड़खड़ाकर चलते देखा गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह छात्रों के गुस्से से बचने के लिए कॉलेज की ऊंची छत से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसके पैर में गंभीर चोट लग गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि मंजीत खुद को ‘माफिया’ कहलवाना पसंद करता था। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, खासकर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के साथ ‘माफिया’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

वर्चस्व की लड़ाई बनी हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी हो सकती है। मृतक छात्र Surya Pratap Singh बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था और मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला था। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया और कई छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्रों की मांग: आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजा

इस घटना से गुस्साए छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि फरार आरोपी अनुज ठाकुर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही छात्र मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी तरह की और तनावपूर्ण स्थिति न बने। फिलहाल यह मामला पूरे वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग कॉलेजों में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Lucknow Shocker: बहू के अवैध संबंध में सास ने अड़ाई नाक, बहू ने प्रेमी संग रचा ऐसा प्लान, की...

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran Israel War: तेल की कीमतों पर क्या होगा असर? G.D. Bakshi ने कर दी भविष्यवाणी
‘आपने तय कर लिया है आप अमेरिका के साथ हो...’ Middle-East War के बीच क्या बोले कपिल सिब्बल