
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल होने हों, लेकिन अखिलेश यादव ने अभी से अपने चुनावी वादों का पिटारा खोलने की तैयारी कर ली है। महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये, किसानों को मुफ्त बिजली, युवाओं को रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा मिल सकता है। समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को लखनऊ में अपना चुनावी घोषणापत्र पेश करने जा रही है। इसे '27 का संकल्प, PDA का प्राण पत्र' नाम दिया गया है। हालांकि, इन प्रस्तावों की आधिकारिक पुष्टि घोषणापत्र जारी होने के बाद ही होगी।
सपा के संभावित घोषणापत्र में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा कर सकती है। इसके अलावा स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 'मुझे मरा समझकर छोड़ दिया था...' लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद ने खोले जेल के खौफनाक राज!
किसानों के लिए अखिलेश यादव बड़ा ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सपा सत्ता में आने पर किसानों को पूरी तरह मुफ्त बिजली देने का वादा कर सकती है। पार्टी के चुनावी एजेंडे में कृषि क्षेत्र की समस्याओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता मिलने की संभावना है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी घोषणापत्र में महत्वपूर्ण प्रस्ताव हो सकते हैं। सपा खाली पड़े सरकारी पदों को भरने, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और युवाओं को मुफ्त मेट्रो यात्रा की सुविधा देने का वादा कर सकती है।
सरकारी कर्मचारियों को लेकर भी समाजवादी पार्टी कई घोषणाएं कर सकती है। इनमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। गरीब परिवारों के लिए दो लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था का वादा भी किया जा सकता है।
अखिलेश यादव लखनऊ के सेंट्रम होटल में शाम चार बजे घोषणापत्र जारी करने वाले हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता आजम खान समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना बना रही है। इनमें स्थानीय स्तर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। सपा ने इस बार 2022 के मुकाबले काफी पहले चुनावी वादों को जनता के सामने रखने की तैयारी की है। अब देखना होगा कि आधिकारिक घोषणापत्र में इनमें से कितने प्रस्ताव शामिल किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इटावा में फिल्म स्टाइल में किडनैपिंग की कोशिश, जबरन शादी के लिए घर से युवती को उठाने पहुंचा पड़ोसी
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।