
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लखनऊ से लेक र सैफई तक सपा कार्यकर्ता अपने मुखिया के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन पत्नी डिंपल यादव ने अपने पति को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। वहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सासंद प्रिया सरोज सिंह ने भी इस मौके पर एक स्पेशल अंदाज वाली तस्वीर शेयर की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अपने पति के 55वें जन्मदिन पर जन्मदिन खास शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा-इंस्ट्राग्राम पर लिखा-यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, युवा दिलों की धड़कन आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
वहीं सपा सांसद प्रिया सरोज ने भी इंस्टाग्राम पर अखिलेश यादव के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में दोनों चेयर पर बैठे हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां अखिलेश यादव अपने नेताजी वाले लुक में दिख रहे हैं तो वहीं। सांसद सरोज भी सादगी और स्टाइल से भरपूर एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। प्रिया सरोज ने मरून कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी, जिस पर ब्लैक और बेज रंग का बारीक डिजाइन है।सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
लखनऊ से लेकर सैपई तक समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई केक खिलाते हुए अपने नेता की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा-अखिलेश यादव सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और आज भी प्रदेश तथा राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले समय में यूपी में उनकी सरकार बनेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।