
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दूल्हे को अपनी बारात में अनोखा स्टंट करना भारी पड़ गया। घोड़े या लग्जरी कार की जगह दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। मामला मुरादाबाद जिले के उमरी कला गांव का है, जहां दूल्हे उस्मान ने अपनी बारात के लिए बुलडोजर चुना। इस अनोखी और सबका ध्यान खींचने वाली बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
Groom Arrives at Wedding on Bulldozer, Smoking Cigarettes।।।
📍Moradabad, UP
A groom named Usman rode a bulldozer to his nikah, puffing cigarettes and partying with friends atop the heavy machine।
> The unique baraat has gone viral and is the talk of the town। pic।twitter।com/ENNvnnmJf4— زماں (@Delhiite_) June 11, 2026
वायरल क्लिप में दूल्हा उस्मान अपने दोस्तों के साथ बुलडोजर पर बैठा दिख रहा है। एक वीडियो में तो वह बुलडोजर पर बैठे-बैठे सिगरेट के छल्ले उड़ाता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरे क्लिप में वह डीजे की धुन पर मशीन के ऊपर चढ़कर जमकर नाच रहा है और नीचे बाराती जश्न मना रहे हैं।
सिर्फ दूल्हा ही नहीं, कई बाराती भी चलते हुए बुलडोजर पर चढ़ गए। वीडियो में दर्जन भर से ज्यादा मेहमान मशीन पर खड़े होकर नाचते और मस्ती करते दिख रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुए, पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे बुलडोजर की पहचान कर ली है और गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले पर कांठ थाने के अधिकारियों ने बताया कि बारात में इस्तेमाल हुई JCB मशीन का पता लगा लिया गया है और इसका चालान काटने की प्रक्रिया चल रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।