UP Weather Today: गर्मी से धधकेगा यूपी! प्रयागराज में हीटेवव, लखनऊ-आगरा, कानपुर में पारा हुआ बेकाबू

Published : Apr 20, 2026, 05:15 AM IST

UP Weather: क्या 20 अप्रैल को यूपी में और बढ़ेगा गर्मी का कहर? जानें किन शहरों में हीटेवव और कितना चढ़ेगा पारा। लखनऊ, आगरा, कानपुर, नोएडा, प्रयागराज में गर्मी का पूरा हाल।

PREV
15

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ (Lucknow),आगरा (Agra), कानपुर (Kanpur), नोएडा (Noida) और प्रयागराज (Prayagraj) में 20 अप्रैल को मौसम बेहद गर्म और सूखा रहेगा। अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहेगा। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति प्रयागराज में है, जहां हीटवेव का असर जारी है। कुल मिलाकर, प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और तेज हो चुका है।

25

20 अप्रैल को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंचने का अनुमान है, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहेगा। आगरा में 43°C, लखनऊ में 42°C, कानपुर में 41°C और नोएडा में करीब 39°C तापमान रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23°C से 26°C के बीच रहेगा, जिससे रात में भी राहत कम मिलेगी। हवा में नमी 40% से 60% के बीच बनी रहेगी, जिससे कुछ शहरों में उमस का असर भी देखने को मिल सकता है।

35

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा, जो लगातार बढ़ता रहेगा। कई शहरों में पारा 44°C या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। प्रयागराज में जारी Heatwave यह संकेत दे रही है कि जल्द ही अन्य शहर भी लू की चपेट में आ सकते हैं। अगले 3-4 दिनों में गर्मी और ज्यादा खतरनाक स्तर पर पहुंच सकती है।

45

इस भीषण गर्मी में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। धूप में निकलते समय सिर को ढकें और हल्के कपड़े पहनें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ORS, छाछ और नींबू पानी का सेवन गर्मी से बचाव में मददगार हो सकता है।

55

उत्तर प्रदेश में गर्मी अब अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। 20 अप्रैल को ही कई शहरों में तापमान 40°C के पार बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकता है। प्रयागराज में हीटवेव की स्थिति साफ तौर पर दिखा रही है कि हालात और गंभीर हो सकते हैं। अप्रैल के अंत तक प्रदेश में तापमान 45°C के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories