US ALERT: अमेरिका में 10 हजार पाउंड विस्फोटक का होगा धमाका, 20 मील तक लोगों को चेतावनी!

Published : Nov 25, 2026, 10:30 AM IST
US Alert

सार

अमेरिका में 4,500 किलोग्राम खराब लेड अजाइड विस्फोटक को नष्ट किया जाएगा। इससे जहरीली धूल का खतरा है। सेना ने सुरक्षा इंतजाम किए हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

अमेरिका में एक बेहद खतरनाक विस्फोटक को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आयोवा राज्य के मिडलटाउन स्थित अमेरिकी सेना के एम्युनिशन प्लांट में करीब 4,500 किलोग्राम खराब हो चुके Lead Azide विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से उड़ाने की तैयारी की गई है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इस विस्फोटक के अपने आप फटने का खतरा बढ़ रहा था, इसलिए इसे नियंत्रित तरीके से नष्ट करने का फैसला लिया गया है। लेकिन सबसे बड़ी चिंता धमाके के बाद हवा में फैलने वाली जहरीली लेड धूल को लेकर है। इसे रोकने के लिए सेना ने वॉटर वॉल, फोम, पानी की फुहार और खास सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने धमाके के पांच मील के दायरे में रहने वाले लोगों को संभावित निकासी के लिए तैयार रहने और 5 से 20 मील के दायरे में लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। आखिर अमेरिका इतना बड़ा जोखिम क्यों उठा रहा है?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CHINA के स्पेस मिशन में पहली बार पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री की एंट्री, अंतरिक्ष में नया गठबंधन!
Pakistan First Astronaut: कौन हैं जीशान अली, कितने दिन रहेंगे अंतरिक्ष में और क्या करेंगे?