ईरान के अंदर CIA का ऑपरेशन! दर्जनों विमानों के बीच कैसे निकाला गया F-15 क्रू? रेस्क्यू की पूरी कहानी

Published : Apr 05, 2026, 01:08 PM ISTUpdated : Apr 05, 2026, 02:23 PM IST

US Iran Conflict: ईरान के खतरनाक इलाके में घिरे F-15 फाइटर जेट के क्रू को बचाने के लिए अमेरिका ने ऐसा ऑपरेशन चलाया, जिसने दुनिया को चौंका दिया। स्पेशल फोर्सेज, स्टेल्थ जेट और CIA की गुप्त रणनीति-क्या यह सिर्फ रेस्क्यू था या बड़े टकराव का संकेत?

PREV
18

F-15 Rescue Mission: क्या अमेरिका ने सच में ईरान के अंदर घुसकर दुनिया का सबसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन किया? एक F-15 फाइटर जेट गिरता है, एक पायलट बच जाता है लेकिन दूसरा लापता हो जाता है… और फिर शुरू होता है हाई-टेक हथियारों, स्पेशल फोर्सेज और CIA की गुप्त रणनीति का ऐसा मिशन, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। क्या यह सिर्फ बचाव था या किसी बड़े युद्ध की शुरुआत?

28

F-15 जेट कैसे गिरा और क्या हुआ उस दिन?

शुक्रवार को ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिका के एक शक्तिशाली फाइटर जेट F-15E Strike Eagle को मार गिराया। इस जेट में दो लोग सवार थे-एक पायलट और एक वेपन्स सिस्टम ऑफिसर। पायलट को तो कुछ घंटों के अंदर बचा लिया गया, लेकिन दूसरा एयरमैन गायब हो गया। यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा ऑपरेशन, जो बेहद खतरनाक और जटिल था।

38

“हमने उसे बचा लिया”-ट्रंप के बयान के पीछे क्या कहानी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने खुद इस मिशन को मंजूरी दी और आदेश दिया कि हर कीमत पर उस एयरमैन को वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि “दर्जनों विमान भेजे गए, जिनमें दुनिया के सबसे घातक हथियार लगे थे।”

48

ईरान के अंदर कैसे पहुंची US स्पेशल फोर्सेज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज ईरान के अंदर काफी गहराई तक घुस गई थीं। यह मिशन रात के अंधेरे में शुरू हुआ और दिन के उजाले तक चला। इस दौरान भारी गोलीबारी हुई।ईरानी काफिलों पर हमले किए गए। एयर सपोर्ट लगातार दिया गया यानी यह कोई सामान्य रेस्क्यू नहीं, बल्कि एक मिनी वॉर जैसा ऑपरेशन था।

58

किन खतरनाक हथियारों और विमानों का इस्तेमाल हुआ?

इस मिशन में हाई-टेक और एडवांस्ड हथियारों का इस्तेमाल किया गया कि HH-60W Jolly Green II हेलीकॉप्टर-खास रेस्क्यू मिशन के लिए।

  • A-10 Warthog जेट-जमीन पर हमले के लिए।
  • F-35 Stealth Fighter-रडार से बचने के लिए।
  • HC-130 Tanker-हवा में ईंधन देने के लिए।
  • Black Hawk हेलीकॉप्टर-सैनिकों को लाने-ले जाने के लिए।

इन सबका कॉम्बिनेशन दिखाता है कि अमेरिका ने इस मिशन को कितना गंभीरता से लिया।

68

CIA की गुप्त चाल क्या थी?

सबसे दिलचस्प हिस्सा था CIA की रणनीति। रिपोर्ट्स के अनुसार, CIA ने ईरान के अंदर झूठी खबर फैलाई कि एयरमैन पहले ही मिल चुका है और उसे जमीन के रास्ते बाहर निकाला जा रहा है। इससे दुश्मन भ्रमित हो गया और असली ऑपरेशन को समय मिल गया यानी यह सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि दिमाग का खेल भी था।

78

रेस्क्यू कैसे पूरा हुआ-क्या हुआ आखिरी पल में?

जब एयरमैन पहाड़ी इलाकों में छिपा हुआ था, तब CIA और अमेरिकी सेना उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। फिर अचानक स्पेशल फोर्सेज को पास में उतारा गया। A-10 जेट्स ने कवर दिया। हेलीकॉप्टर गोलीबारी के बीच अंदर गए और आखिरकार, उस एयरमैन को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि इस दौरान एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पर हमला भी हुआ, लेकिन मिशन जारी रहा।

88

क्या यह ऑपरेशन अमेरिका-ईरान युद्ध का संकेत है?

ईरान ने इस मिशन पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उसने दावा किया कि उसने एक अमेरिकी विमान को मार गिराया। साथ ही, ईरान ने लापता एयरमैन को पकड़ने के लिए इनाम भी घोषित किया था। यह मिशन सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, रणनीति और सैन्य ताकत का प्रदर्शन था। अमेरिका ने साफ कर दिया कि वह अपने सैनिकों को किसी भी हालत में पीछे नहीं छोड़ता। लेकिन इसके साथ ही, यह घटना मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की भी बड़ी चेतावनी है। आने वाले दिनों में यह देखना बेहद अहम होगा कि क्या यह ऑपरेशन एक बड़े टकराव की शुरुआत साबित होता है या सिर्फ एक साहसी बचाव मिशन बनकर रह जाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories