US Iran War DAY 3: अमेरिका-ईरान जंग के तीसरे दिन इजराइल-ईरान में मिसाइल हमले तेज। तेहरान का गांधी अस्पताल खंडहर, बेरूत में हिजबुल्लाह पर स्ट्राइक, कुवैत ने गलती से अमेरिकी F-15E गिराए, दुबई एयरपोर्ट बंद-देखें जंग की 30 तस्वीरें।
US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान जंग तीसरे दिन और खतरनाक हो गई है। इजराइल ने तेहरान और बेरूत में ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं, जबकि ईरान ने गल्फ में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। दुबई एयरपोर्ट बंद है, कुवैत ने गलती से अमेरिकी F-15E गिराए। जंग की तस्वीरें हालात की गंभीरता बयां कर रही हैं।
230
अमेरिका-ईरान जंग DAY 3-हालात और भयावह
अमेरिका-ईरान जंग के तीसरे दिन इजराइल और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज हो गए। रातभर सायरन और इंटरसेप्ट की चमक से शहर दहलते रहे।
330
तेहरान में तबाही-गांधी अस्पताल क्षतिग्रस्त
राजधानी तेहरान में स्थित गांधी हॉस्पिटल पर हमले के बाद इमारत को भारी नुकसान। बचाव टीमें मलबे में तलाश जारी रखे हुए हैं।
बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया गया। शहर छोड़ने की अपील के बाद सड़कों पर लंबी कतारें दिखीं।
530
आयरन बीम पहली बार एक्शन में
इजराइल ने पहली बार Iron Beam का इस्तेमाल किया-कम दूरी के रॉकेट/ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने वाला लेजर सिस्टम।
630
रास तनूरा रिफाइनरी पर हमला
सऊदी की रास तनूरा रिफाइनरी को निशाना बनाए जाने का दावा। वैश्विक तेल सप्लाई पर असर की आशंका।
730
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर में आग
Strait of Hormuz में एक तेल टैंकर पर हमले के बाद आग। यह मार्ग विश्व ऊर्जा व्यापार के लिए अहम है।
830
बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला
गल्फ में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा-बहरीन में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा।
930
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद
हमलों के असर से Dubai International Airport पर उड़ानें प्रभावित। यात्रियों में अनिश्चितता।
1030
कुवैत में F-15E घटना
कुवैत के एयर डिफेंस ने कथित तौर पर 3 F-15E Strike Eagle जेट्स को दुश्मन समझकर निशाना बनाया; पायलट सुरक्षित।
1130
तेहरान में रातभर हवाई हमले
तेहरान में देर रात तक हमले-आपात सेवाएं लगातार सक्रिय।
1230
शाजारे तैय्यबेह स्कूल में रेस्क्यू
शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल में रेस्क्यू तीसरे दिन भी जारी। हादसे ने पूरे देश को झकझोरा।
1330
ईरान की भूमिगत सुरंगों का वीडियो
ईरान ने सुरंगों की फुटेज जारी की-ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर दिखे, संदेश साफ: तैयारी जारी।
1430
यरूशलम में सड़क पर गिरी मिसाइल
यरूशलम में देर रात गिरी मिसाइल-सुरक्षा बलों ने इलाका सील किया।
1530
तेल अवीव में घायल महिला
तेल अवीव में हमले में एक महिला घायल-बचावकर्मी अस्पताल ले जाते दिखे।
1630
बंकरों की ओर शिफ्ट होते हजारों लोग
इजराइल में हजारों लोग बंकरों और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी।
1730
स्कूल में रेस्क्यू जारी
शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल में बचाव कार्य।
1830
सीमा पर हाई अलर्ट
सीमाई इलाकों में चौकसी बढ़ी।
1930
Tehran में रातभर एयरस्ट्राइक
राजधानी तेहरान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। धुएं और मलबे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
2030
स्कूल पर मिसाइल, 180 छात्राओं की मौत
तेहरान के एक एलीमेंट्री स्कूल पर मिसाइल गिरने के बाद लगातार तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है।
2130
Beirut में मिसाइलें
इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए। रातभर धमाकों की गूंज।
2230
शहर छोड़ते लोग, लंबी कतारें
इजराइल की चेतावनी के बाद लोग शहर छोड़ने लगे। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें दिखीं।
2330
Bahrain में अमेरिकी बेस पर हमला
अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले का फुटेज सामने आया।
2430
मलबे में तलाश जारी
हमलों के बाद रेस्क्यू टीमें लगातार मलबा हटाकर लोगों को खोज रही हैं।
2530
रातभर गूंजते धमाके
तेहरान और इजराइल में रातभर विस्फोटों की आवाज गूंजती रही।
2630
अस्पतालों में अफरा-तफरी
घायलों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पतालों पर दबाव बढ़ा।
2730
ड्रोन और रॉकेट की जंग
ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों के बीच तकनीकी जंग और घातक हो रही है।
2830
आम नागरिकों पर सबसे बड़ा असर
सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर-डर, अनिश्चितता और भविष्य की चिंता।
2930
सीमाई इलाकों में पलायन
धमाकों के बीच फंसी जिंदगियों को बचाने के लिए लोगों का पलायन शुरू है। सीमा क्षेत्रों में मिसाइल अलर्ट बढ़ा दिए गए हैं और कई शहरों में सायरन बजते ही लोग बंकरों में शरण ले रहे हैं। एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय है, जबकि जवाबी हमलों की आशंका के चलते सैन्य गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
3030
मिडिल ईस्ट में हालात और गंभीर
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष लगातार तीखा होता जा रहा है। तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय तनाव कम करने की अपील कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।