
America-Israel Iran Strikes Video: शनिवार को मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल के जॉइंट ऑपरेशन के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन में मौजूद अमेरिकी नेवल बेस को बैलेस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान में तेज रोशनी और जोरदार धमाके दिखाई दे रहे हैं।
शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त मिसाइल स्ट्राइक की। इजराइल ने इस ऑपरेशन को 'Operation Epic Fury' नाम दिया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने इसे 'ईरान के आतंकी शासन से खतरे को हटाने की कार्रवाई' बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 'मेजर कॉम्बैट ऑपरेशन' की पुष्टि की, जिसके बाद तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाके सुने गए।
अमेरिका-इजराइल हमले के तुरंत बाद ईरान ने पलटवार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी बैलेस्टिक मिसाइल बहरीन के जुफैर इलाके में स्थित 'US Fifth Fleet' के सर्विस सेंटर के पास गिरी। इसके अलावा, यूएई के अल धफरा एयर बेस, कतर के अल उदीद एयर बेस और कुवैत के अल सलेम एयर बेस को भी निशाना बनाया गया।
वायरल क्लिप्स में आसमान में तेज चमक, धमाके की आवाज और अलर्ट सायरन सुनाई दे रहे हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
अमेरिका-इजराइल के हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई (Ali Khamenei) को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यह सब उस समय हुआ जब तेहरान और वॉशिंगटन के बीच न्यूक्लियर डील को लेकर कूटनीतिक बातचीत चल रही थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। एशियानेट हिंदी न्यूज इसकी प्रामाणिकता, समय और स्थान की पुष्टि नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें- ईरान के 6 शहरों पर हमला, खामेनेई आवास पर ब्लास्ट-तस्वीरों और वीडियों में देखिए खौफनाक मंजर?
इसे भी पढ़ें- BREAKING: ईरान के राष्ट्रपति के घर पर हमला! 30 से ज्यादा जगहों पर अटैक-निशाने पर सुप्रीम लीडर खामेनेई
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।