US Midterm Elections: ट्रम्प की पार्टी को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स की बढ़त, क्या हाथ से निकलेगा हाउस?

Published : Nov 04, 2026, 10:30 AM IST
us midterm election results 2026 trump republican party democrats senate house

सार

US Midterm Elections में डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका! सीनेट में डेमोक्रेट्स ने अहम सीटें जीतीं, जबकि हाउस में भी बढ़त बनाई। क्या ट्रम्प दोनों सदनों में बहुमत गंवा देंगे? चुनावी नतीजों के बीच राष्ट्रपति ने क्या कहा? जानिए इसके ट्रंप प्रशासन पर क्या असर होंगे।

US Midterm Elections: अमेरिका में हुए मध्यावधि (Midterm) चुनावों के शुरुआती नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी वह अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। हार के करीब पहुंचने के बाद ट्रंप ने साफ किया है कि वे जनादेश का सम्मान करते हुए विपक्ष के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

सीनेट और हाउस में क्या है ताजा स्थिति?

चुनावी आंकड़ों के मुताबिक संसद के दोनों सदनों में तस्वीर साफ होने लगी है:

  • सीनेट में बहुमत: 100 सीटों वाली सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। डेमोक्रेट्स ने जरूरी आंकड़े हासिल कर बढ़त बना ली है, जिससे ट्रंप के लिए आगे फैसले लेना कठिन होगा।
  • हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स: 435 सीटों वाले निचले सदन में भी डेमोक्रेट्स मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ती दिख रही है।
  • गवर्नर चुनाव: कई राज्यों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला है, जहां नए और दिग्गज चेहरों ने जीत दर्ज की है।

US Senate Results: सीनेट में डेमोक्रेट्स की बड़ी बढ़त

  • चुनाव से पहले रिपब्लिकन के पास 53 और डेमोक्रेट्स के पास 45 सीटें थीं। दो निर्दलीय सांसद डेमोक्रेट्स के साथ रहते हैं।
  • इस चुनाव में सीनेट की 35 सीटों पर मतदान हुआ।
  • डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के कब्जे वाली कई अहम सीटें जीतीं।
  • जॉर्जिया में जॉन ओसॉफ ने रिपब्लिकन माइक कॉलिन्स को हराया।
  • नॉर्थ कैरोलिना में रॉय कूपर ने रिपब्लिकन माइकल व्हाटली को मात दी।

US House Results: हाउस में भी ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ीं

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस में कुल 435 सीटें हैं। बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए। इस बार सभी सीटों पर चुनाव हुआ है। शुरुआती नतीजों में डेमोक्रेट्स ने कई सीटों पर बढ़त बनाई है। अगर पार्टी बहुमत हासिल करती है तो ट्रम्प के लिए नए कानून और बजट पास कराना मुश्किल हो सकता है।

बहुमत खोने से राष्ट्रपति ट्रंप को क्या होगा नुकसान?

संसद के ऊपरी सदन में नियंत्रण टूटने से ट्रंप प्रशासन के सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं:

  • न्यायिक नियुक्तियां: सुप्रीम कोर्ट और अन्य अदालतों में जजों की नियुक्ति अटक सकती है।
  • नीतियों और बजट पर ब्रेक: टैक्स कटौती, इमिग्रेशन और बजट आवंटन से जुड़े कानूनों को पास कराना अब आसान नहीं होगा।
  • जांच और दबाव: विपक्षी दल सरकारी कामकाज और फैसलों की जांच तेज कर सकते हैं, जिससे प्रशासनिक दबाव बढ़ेगा।

Trump Statement: नतीजे स्वीकार करने को तैयार राष्ट्रपति

न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि वह चुनावी नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही। सीनेट और हाउस में रिपब्लिकन बहुमत कमजोर पड़ने से ट्रम्प प्रशासन को आने वाले समय में विपक्ष के दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति रिपब्लिकन हैं या डेमोक्रेट? जानिए सही जवाब
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के चुनाव में वो 11 भारतीय चेहरे! कौन बनेगा सांसद, गवर्नर और मेयर?