
US Debt News: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहे जाने वाले अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज इतिहास में पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर (करीब 3840 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया है। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि देश की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। दशकों से लगातार कर्ज लेने की वजह से अमेरिका आज इस स्थिति में पहुंचा है। सेना पर बढ़ता खर्च, महंगी सोशल सिक्योरिटी योजनाएं और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दी गई टैक्स छूट ने इस कर्ज के बोझ को और बढ़ा दिया है।
अकेले 2026 में ही अमेरिकी सरकार 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज लेने वाली है। इसकी मुख्य वजह ईरान में चल रहे युद्ध का खर्च और 2025 में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा पास की गई टैक्स में भारी कटौती है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस साल अमेरिका जो कर्ज ले रहा है, उसका आधा पैसा किसी नई योजना पर नहीं, बल्कि पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने पर खर्च हो रहा है। ब्याज का यह बढ़ता बोझ अमेरिका को एक बड़े आर्थिक गड्ढे की ओर धकेल रहा है।
खर्च घटाने के लिए ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल की बड़ी योजनाएं भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। शुरुआत में एलन मस्क के नेतृत्व वाले 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' ने सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर बचाने का वादा किया था। लेकिन यह डिपार्टमेंट सिर्फ 200 बिलियन डॉलर ही बचा सका। इतना ही नहीं, इस महीने गवर्नमेंट अकाउंटैबिलिटी ऑफिस (GAO) ने इन आंकड़ों पर ही सवाल उठा दिए। GAO का कहना है कि ये आंकड़े भरोसेमंद नहीं हैं और इनमें पारदर्शिता की कमी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।