
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें चल रही हैं। इसी बीच, अमेरिका ने जंग रोकने के लिए ईरान के सामने 5 शर्तें रख दी हैं। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने इस बारे में रिपोर्ट किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने पास मौजूद 400 किलो प्रोसेस्ड यूरेनियम उसे सौंप दे। साथ ही, ईरान में सिर्फ कुछ ही न्यूक्लियर प्लांट काम करें। अमेरिका ने यह भी साफ कर दिया है कि वह पुराने प्रतिबंधों से ईरान को हुए नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। इसके अलावा, विदेशों में जब्त ईरान की 25% संपत्ति को छोड़ने की मांग भी अमेरिका ने ठुकरा दी है। अमेरिका का कहना है कि अगर ईरान ये सभी शर्तें मान लेता है, तो यह संघर्ष खत्म हो जाएगा।
ईरान ने अमेरिका की इन शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि इन शर्तों से उसे कोई फायदा नहीं होगा। ये वही पुरानी शर्तें हैं जिन्हें वह जंग के दौरान भी ठुकरा चुका है।
इसके साथ ही, ईरान ने भी अपनी पुरानी 5 शर्तें दोहराई हैं। इनमें लेबनान समेत सभी जगहों पर संघर्ष रोकना, अपने ऊपर लगे प्रतिबंध हटाना और विदेशों में जब्त अपनी संपत्ति को रिलीज करवाना शामिल है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।