
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सोमवार सुबह-सुबह बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक को टक्कर मार दी। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। किसी तरह 2 युवकों को जिंदा निकाला और उसे अस्पताल तक पहुंचाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही अधिकारियों को मौते पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, यह हादसा लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे का बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। जिसे बहराइच की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही पिकअप बेकाबू हो गया और सड़क किनारे जाकर पलट गया। वहीं ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकला। अगर ट्रक की स्पीड कम होती तो शायद टक्कर के बाद भी लोगों की मौत नहीं होती।
राहगीरों ने बातया कि ट्रक ने मैजिक को इतनी भयानक टक्कर मारी कि टक्कर लगते ही मैजिक10 फीट दूर जाकर गिरा। वहीं उसमें सवार सवारियों में किसी की खोफड़ी फट गई तो किसी के सीने में लोहे के सरिए घुस गए। एक युवक के चेहरे की हालत इतनी बुरी थी कि लोगों ने देखकर अपनी आंखें बंद कर ली। क्योंकि उसका मुंह पूरी तरह से फट चुका था। मरने वालों को एक मिनट का मौका भी नहीं मिला और उनकी बैठे-बैठे सांसे थम गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह सीट में फंसे शवों को बाहर निकाला। आलम यह था कि सड़क खून से लाल हो चुकी थी। वहीं मैजिक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।