Trump Spain Trade Ban: ईरान ऑपरेशन पर रोक के बाद US ने तोड़े व्यापारिक रिश्ते, क्या NATO में दरार?

Published : Mar 04, 2026, 08:41 AM IST

US Spain Trade Ban Crisis: ईरान ऑपरेशन के लिए मिलिट्री बेस न देने पर ईरान ने स्पेन से सारा ट्रेड खत्म करने की धमकी दी। NATO डिफेंस खर्च, EU-US रिश्ते और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्या यह नया ग्लोबल ट्रेड वॉर की शुरुआत है?

PREV
17

US-Spain Trade Ban Crisis: अमेरिका और स्पेन के रिश्तों में अचानक बड़ा झटका लगा है। डोनॉल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अगर स्पेन ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए अपने मिलिट्री बेस का इस्तेमाल नहीं करने देगा, तो अमेरिका स्पेन के साथ सारा ट्रेड बंद कर सकता है। यह बयान ओवल ऑफिस में जर्मन चांसलर के साथ बैठक के दौरान आया। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ (Pedro Sanchez) की सरकार ने साफ कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और अपने सैन्य समझौतों का पालन करेंगे। उनका कहना है कि किसी भी देश को उनकी जमीन का इस्तेमाल युद्ध जैसे मिशन के लिए करने की इजाज़त देना उनका संप्रभु फैसला है।

27

क्या ईरान ऑपरेशन बना US–Spain टकराव की असली वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान को टारगेट करने वाले ऑपरेशन के लिए स्पेन के संयुक्त सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करना चाहता था। स्पेन में मौजूद नेवल स्टेशन रोटा (Naval Station Rota) जैसे बेस आमतौर पर ट्रेनिंग, लॉजिस्टिक्स और NATO मिशन के लिए उपयोग होते हैं। लेकिन जब मैड्रिड ने इस मिशन के लिए अनुमति नहीं दी, तो वॉशिंगटन ने इसे सहयोग की कमी माना। क्या यह सिर्फ एक सैन्य मतभेद है या इसके पीछे गहरी रणनीतिक राजनीति छिपी है?

37

NATO में दरार या रणनीतिक दबाव?

अमेरिका लंबे समय से NATO देशों पर रक्षा खर्च बढ़ाने का दबाव बना रहा है। NATO के प्रस्तावित 5% डिफेंस खर्च लक्ष्य को पूरा न करने पर ट्रंप पहले भी नाराजगी जता चुके हैं। अब ट्रेड बैन की धमकी से यह संकेत मिल रहा है कि अमेरिका अपने सहयोगियों पर आर्थिक दबाव बनाकर रणनीतिक फैसले करवाना चाहता है।

47

UK का रुख क्यों बदला?

शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम ने भी अपने एयरबेस देने से इनकार किया था। लेकिन बाद में प्रधानमंत्री Keir Starmer ने ‘Collective Self-Defense’ के तहत अनुमति दे दी। इससे यह साफ है कि NATO देशों के बीच ईरान मुद्दे पर अलग-अलग सोच है।

57

25% टैरिफ से किसे होगा सबसे ज्यादा नुकसान? 

ट्रंप ने ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ की चेतावनी भी दी है। इससे भारत, चीन और तुर्की जैसे देशों पर असर पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ग्लोबल ट्रेड वॉर, ईरान ट्रेड पर यूएस टैरिफ, और ईयू-यूएस रिलेशन क्राइसिस जैसे मुद्दे और गहरे हो सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे सप्लाई चेन, तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन पर असर पड़ेगा।

67

स्पेन का जवाब-क्या कानूनी लड़ाई होगी?

स्पेन सरकार ने साफ किया है कि कोई भी ट्रेड बदलाव एकतरफा लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के बीच मौजूदा समझौतों का सम्मान जरूरी है। यह बयान दिखाता है कि मैड्रिड झुकने के मूड में नहीं है। अगर विवाद बढ़ा, तो मामला EU स्तर तक जा सकता है।

77

आगे क्या? क्या US-Spain रिश्तों में सबसे बड़ी दरार?

यह विवाद हाल के वर्षों में US-Spain संबंधों की सबसे बड़ी परीक्षा बन सकता है। अगर ट्रेड बैन या टैरिफ लागू होते हैं, तो इसका असर सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा—पूरे यूरोप और मिडिल ईस्ट की जियो-पॉलिटिक्स प्रभावित हो सकती है।आने वाले दिनों में फैसले तय करेंगे कि NATO मजबूत रहेगा या अंदर से कमजोर पड़ने लगेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories