लखनऊ से गिरफ्तार 4 आतंकी : इन जगहों पर करने वाले थे धमाका, पाकिस्तान ने दिया था खतरनाक था प्लान

Published : Apr 04, 2026, 05:02 PM IST
 Uttar Pradesh Anti Terrorism Squad ATS arrested four terrorists in Lucknow

सार

UP ATS Arrested 4 Terrorists : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एटीएस और पुलिस ने चार ऐसे आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिनके तार आईएसआई से जुड़े थे। जो पाकिस्तान के कहने पर भारत में कई जगह धमाका करने वाले थे। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एटीएस ने गुरुवार को 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। लेकिन अब डिमांड पर लेने के बाद जब इनके बारे में खुलासा हुआ तो सुनकर सुरक्षा एजेंसियों के होश ही उड़ गए। क्योंकि चारों आतंकी भारत में कई जगह पर धमाका करने की तैयारी में थे। इतना ही नहीं पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर देश में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

पाकिस्तान नेभारत में धमाके का टारगेट दिया था

एटीएस की जांच में सामने आया है कि चारों के तार आईएसआई से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने चारों को भारत में धमाके का टारगेट दिया था। इसलिए आरोपी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन. वाहनों और रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी कर रहे थे। ताकि भारत में किसी तरह से डर और अस्थिरता का माहौल पैदा हो सके।

लखनऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की थी तैयारी

एटीएस की शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग सुराग मिले हैं। इनके पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है चारों सबसे पहले लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे के सिग्नल बॉक्स को उड़ाने वाले थे। आरोपियों के मोबाइल की बारीकी से चेक किया जा रहा है। ताकि यह पता चल सके हि इस गिरोह में अभी कौन कौन जुड़े हैं और उनकी पूरी प्लानिंग क्या थी। बताया तो यह भी जा रहा है कि पाकिस्तानी हैंडलर्स इन चारों को पहले गूगल लोकेशन भेजते थे, जिसके आधार पर यह लोग मौके पर पहुंचकर उसकी रैकी करते थे। इतना ही नहीं इन चारों को सोशल मीडिया के ऐसे ग्रुप में जोड़ा गया था जहां धर्म के आधार पर हिंसा को लेकर बयानबाजी करते थे।

कौन हैं यह चारों आतंकी जो लखनऊ से पकड़े गए

आतंकियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है। इन चारों का मुख्य सरगना साकिब था, जिसके कहने पर तीनों लोग अंजाम देते थे। साकिब मेरठ के अगवानपुर गांव का रहने वाला है। जो कि वह नाई का काम करता था। लेकिन असली काम देश में हिंसा फैलाना था। साकिब ने अपने गांव के ही अरबाब को इस नेटवर्क में शामिल किया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए गौतमबुद्ध नगर के विकास गहलावत और लोकेश को भी गिरोह से जोड़ा। साकिब वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आया था।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kushinagar News: 80 लोगों को ले जा रहा 60 फीट ऊंचा झूला गिरा, 30 से ज्यादा घायल
Delhi Horror: 5 रुपए के गुटखे के लिए मर्डर, चाकू घोंपकर ड्राइवर को उतारा मौत के घाट