
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की भव्यता और महत्व को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल के विस्तार और मेरठ मेट्रो के शुभारंभ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरी और औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के बीच आर्थिक, शैक्षणिक और औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अनुमान जताया कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित हों।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12,930 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें दिल्ली के सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक लगभग पांच किलोमीटर का कॉरिडोर, मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो रेल सेवा शामिल है। प्रधानमंत्री मेरठ के मोहिउद्दीनपुर रैली ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मेरठ में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटिक, मेरठ के सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया सहित स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।