Ghaziabad में इंसानियत का मर्डर, परिवार खुद बोला- 'ऐसे बेटे को फांसी चढ़ा दो'

Published : Apr 12, 2026, 07:47 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सार

Ghaziabad Crime News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामा ने अपनी 4 साल की भांजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से जो शर्मनाक खबर सामने आई है। उसने ना सिर्फ पवित्र रिश्तों को कलंकित किया है, बल्कि इंसानियत का भी कत्ल कर दिया है। यहां एक मामा इतना बड़ा हैवान निकला की उसने अपनी ही 4 साल की भांजी की ना सिर्फ रेप किया, बल्कि उसकी हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार ने आरोपी मार डालने की मांग की है।

गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की घटना

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की है। जहां शनिवार यानी 11 अप्रैल की रात करीब 8 बजे पुलिस को गश्त के दौरान बीकानेर 80 फीट रोड पर एक कार के नीचे एक बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव उठाकर हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। लेकिन यह सब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलता।

परिवार ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग

गाजियाबाद पुलिस को बच्ची के सगे मामला जमीन उर्फ छोटू पर शक हुआ। जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारा गुनाह कबूल कर लिया। जो भांजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लेकर गया था। जहां पहले तो उसने रेप किया। फिर मासूम की हत्या कर दी और शव शालीमार गार्डन इलाके में ले जाकर एक कार के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। परिवार ने पुलिस से आरोपी की एनकाउंटर की मांग की है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

West Bengal Election:'ये मेडम तो सुनने को तैयार नहीं...',जब स्टेज से PM Modi ने की अपील
बिहार में बन रहा सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया सिर्फ 3 घंटे