
मेरठ। Narendra Modi ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए देश और उत्तर प्रदेश का विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि Uttar Pradesh आज तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और Yogi Adityanath के नेतृत्व में राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यूपी को विकास, ब्रह्मोस मिसाइल और मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए पहचाना जा रहा है। राज्य का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम भी मजबूत हो रहा है और मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी मेरठ में दिल्ली–मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के पूरे कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पहले जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होता था, वे वर्षों तक अधूरी पड़ी रहती थीं। लेकिन डबल इंजन सरकार की कार्यशैली में शिलान्यास के साथ-साथ समय पर लोकार्पण भी हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दस साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान मेरठ के दंगे, अपराधी गैंग, बिजली कटौती और खराब सड़कों के कारण होती थी। पश्चिमी यूपी के अपराधों पर फिल्में बनती थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधी बेखौफ घूमते थे, लेकिन आज योगी सरकार में वही अपराधी जेल में हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले शाम होते ही डर और सन्नाटे का माहौल रहता था। आज कानून व्यवस्था बेहतर है और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। अब किसी की हिम्मत नहीं कि कॉलेज से लौट रही बेटी के साथ बदसलूकी कर सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के मॉडल से उत्तर प्रदेश में नई कार्यसंस्कृति आई है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। अब परियोजनाएं वर्षों तक अटकी नहीं रहतीं, बल्कि तय समय पर पूरी हो रही हैं। इससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उल्लेख करते हुए कहा कि यूपी निवेश का नया केंद्र बन रहा है।
प्रधानमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले की खास पहचान को वैश्विक बाजार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ का स्पोर्ट्स सामान, मेरठ का कैंची उद्योग, मुरादाबाद का पीतल, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी, बागपत का होम फर्निशिंग, खादी, हैंडलूम और हस्तशिल्प अब वैश्विक व्यापार समझौतों के जरिए नई उड़ान भरेंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।